भारत में आपकी गाड़ी की Number Plate कानूनी है ? या नही क्या आपके नंबर प्लेट की वजह से आप कोई कानूनी मुसीबत में तो नहीं फसने वाले है क्योकि भारत में गाड़ीयो की नंबर प्लेटे एक पहचान मात्र तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये कानून द्वारा निर्धारित एक महत्वपूर्ण आवश्यकता भी है गलत नंबर और गलत रंग की Number Plate आपको भारी जुर्माना और कानूनी कारवाई में भी फसा सकता है तो आइये हम जानते वो 10 महत्वपूर्ण बाते जो आपको ध्यान में होनी चाहिए |

1.Number Plate के रंग और उसका महत्व
भारत में कई प्रकार के रंगों की गाडियों का इस्तेमाल किया जाता है तो आपको ध्यान होना चाहिए कही आप जो रंग की Number Plate उपयोग में ले रहे है वो कानूनी रूप से आपके लिए वैध या नहीं क्या आप उस नंबर प्लेट की गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते है या नहीं |
प्लेट का रंग | टेक्स्ट का रंग | उपयोग हेतु |
सफ़ेद | काला | निजी गाडियों के लिए | |
काला | सफ़ेद | सेना के वाहन और डिफेंस के लिए | |
लाल | सफ़ेद | अस्थायी रजिस्ट्रेशन वाली गाड़िया | |
हरा | पीला | व्यवसायिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए |
नीला | सफ़ेद | कूटनीतिक और दूतावास गाडियों के लिए इसका उपयोग | |
काला | पीला | स्वयं व्यवसायिक या व्यवसायिक उद्योग |( जैसे – लक्जरी टैक्सी आदि ) |
पीला | काला | व्यवसायिक गाडियों के लिए इसका उपयोग किया जाता है | ( जैसे :- ट्रक, टैक्सी आदि वाहनों के लिए | ) |
2. हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेटस. ( HSRP )
HSRP को भारत सरकार ने सभी वाहनों के लिए अनिवार्य रूप से सबके भलाई के लिए लागू कर दिया है | HSRP केसे दिखता है तो इसमें एक क्रोमियम आधारित होलोग्राम और 10 अंकों का Laser Code होता है। अगर सामान्य भाषा में आपको इसको बताऊ तो ये जो हमारी गाड़ी की Number Plate होती है उसको ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेटस यानि HSRP काशते है | अगर आपकी गाड़ी में यह प्लेट नहीं लगी है, तो यह कानूनी उल्लंघन होगा और आपके खिलाफ कानूनी कारवाई भी होगी |
3. राज्य कोड और R.T.O कोड
भारत में चलने वाली हर प्रकार की गाडियो की Number Plate पर राज्य कोड और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) का कोड होना चाहिए। अगर ये ये कोड आपकी गाड़ी पर नहीं पाये जाते है तो आपको इसका भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा और आप भारत सरकार के नियमो का उल्लंघन होगा और आपके खिलाफ सख्त कारवाई होगी |
4. Number Plate का साईज और फॉन्ट (अक्षर )
भारत सरकार द्वारा भारत में चलने वाले सभी प्रकार के वाहनों के Number Plate पर जो फॉन्ट (अक्षर ) और जो उस नंबर प्लेट की साईंज होती है उसके सख्त नियम बनाये हुए है | भारत सरकार द्वारा High Security Registration Plates (HSRP) में यह तय किया गया है कि आपकी गाड़ी के Number Plate पर नंबर साफ – सुथरे होने चाहिए और उस पर किसी भी प्रकार के फैंसी फॉन्ट (अक्षर ) का उपयोग नही होना चाहिए ,अगर आप इस तरीके के NUMBER PLATE का इस्तमाल करते है तो ये गैर-कानूनी है |
5. अस्थाई Number Plate
अगर आपने नई गाड़ी खरीदी है तो आपके पास स्थायी Number Plate जल्दी नही आती है तो आप उस गाड़ी को लेकर जा सके तो सरकार द्वारा अस्थाई नंबर प्लेट की व्यवस्था की गई है जिसका आप उपयोग कर सकते है लेकिन आप उस नंबर का उपयोग भी एक तय सीमा तक कर सकते है जो भारत सरकार द्वारा वैध की गयी है और आपको जल्द-जल्द स्थायी नंबर प्लेट के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है |
क्या आपकी गाड़ी की Number Plate कानूनी है? जानें 10 जरूरी बातें |https://t.co/vRud2qIXYv
— Jinesh Parihar (@jineshparihar44) January 23, 2025
6. नंबर प्लेट पर व्यक्तिगत नाम या संदेश
भारत सरकार द्वारा यह नियम बनाया गया है कि वाहन मालिक स्वयं के वाहन और किसी किसी भी वाहन पर किसी भी तरह का व्यक्तिगत नाम, इमोजी, स्लोगन ( नारा ) आदि | और कोई भी तरह का सन्देश भी नही लिख सकता है क्योकि नंबर प्लेट पर भारत सरकार द्वारा जारी किये गए सिर्फ नंबर ही होंगे इसके अलावा और कुछ भी नहीं हो सकता है अगर ऐसी कोई भी तरह के चीजे दिखती है तो यह भारत सरकार के कानून का उल्लंघन होगा |
7. असपष्ट और गंदी नंबर प्लेट
अगर आपकी गाड़ी के Number Plate सही तरीके से नहीं लगी हुई है और सही तरीके से दिख नही रही है और अगर आपकी गाड़ी की Number Plate गंदी है और उसको देखकर पढना मुश्किल हो रहा है तो ये कानून के उल्लंघन की श्रेणी में आता है |
8. फैंसी Number Plate
लोग अपनी गाडियों को बाकी लोगो की गाडियों से अलग और बेहतरीन दिखाने के लिए अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट से अलग प्रकार की हरकत करते है जैसे :- उसके अक्षर, डिजाईन, अलग प्रकार के फॉन्ट | और कई लोग चमकीले अक्षर और चमक का उपयोग करते है अपने Number Plate पर ये पूरी तरह से गैर कानूनी है और ऐसा करने पर आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है |
9. Number Plate लोकेशन
कई लोग अपने गाड़ी की नंबर प्लेट से छेडछाड करते है और भारत सरकार द्वारा बनाए गये कानून के अनुसार आपकी गाड़ी के दोनों साइड नंबर प्लेट लगी होना आवश्यक है कई लोग ये सोचते है कि एक साइड नंबर प्लेट होगी तो काम चल जायेगा वो मानते है कि दोनों साइड लगी हुई होना जरुरी नहीं समझते है लेकिन कानून के अनुसार आपके वाहन के आगे और पीछे दोनों साइड नंबर प्लेट लगी हुई होना जरुरी है और उसकी जगह भी सही जगह होनी चाहिए |
10. डुप्लिकेट Number Plate और फेक Number Plate का उपयोग
अगर आपकी गाड़ी की Number Plateऔर किसी और गाड़ी से मिलता जुलता है या आप किसी और की गाड़ी द्वारा दर्ज कराया गया रजिस्ट्रेशन नंबर आप उपयोग करते है तो ये गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और आपको इसके के लिए भारी जुर्माना और आपको कानून सख्त सजा हो सकती है क्योकि भारत सरकार द्वारा भारत में चलने वाली प्रत्येक गाड़ियों के प्लेट नंबर अलग ( यूनिक ) होते है |
कृपया आपसे निवेदन है की आप भारत सरकार द्वारा बनाए गये सभी नियमो का पालन करे और उसकी अनुसंशा करे |