सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला संयोग या साजिश ?

भारत के जाने-माने सुपरस्टार सैफ अली खान हुए अस्पताल में भर्ती. उनको मुंबई के लिलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया | आज 16/01/2025 सुबह लगभग 3 बजे के आस पास की घटना बताई जा रही है जब सैफ अपने मुंबई स्थित बांद्रा में जिसका नाम सतगुरु शरण‘ अपार्टमेंट में थे

उनका फ्लैट उस बिलडिंग में 7 वे फ्लोर पर था रात को तीन बजे के आस पास बिना किसी को भनक लगे एक अज्ञात शख्स उनके घर में घुस गया, उस वक्त उस फ्लैट में सैफ और उनकी मैड मोजूद थी, जब मेड ने उस व्यक्ति को देखा तो उसको देखकर वो चिल्लाई मेड के चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ बाहार आए और उसको रोकने और अपना बचाव करने हेतु उसके साथ हाथापाई हुई जहा उस शख्स ने चाकू से ताबड़तोड़ सैफ पर वार किया |

जहा उन्हें बहुत गंभीर चोटे आई फिर बाद में उनको मुंबई स्थित लिलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहा डॉक्टरो की टीम ने उनकी हालत गंभीर बताई उसके बाद उनका इलाज शुरु किया| डॉक्टरो के मुताबिक उनको कुल 6 चोटे आई है जिसमे 2 बहुत गंभीर थी एक उनके गर्दन के पास और दूसरी उनके रीढ की हडडी में जहा डॉक्टरो के मुताबिक 2 सेंटीमीटर के आस-पास चाकू का टुकड़ा मोजूद था.

और उनका ऑपरेशन भी किया गया और गले के आस-पास उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी हुई | फिर उनका इलाज करके उनको ICU में शिफ्ट किया गया, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है | इस घटना को “Attack on Saif Ali Khan” के रूप में भी देखा जा रहा है।

अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला संयोग या साजिश ? एक सुपरस्टार जिनकी इतनी सुरक्षा होने के बावजूद एक व्यक्ति उनके फ़्लैट में बिना किसी को भनक लगे घुस जाता है और वहा के सुरक्षा कर्मियों का पता ही नहीं चलता है और मुंबई के पोश इलाके जहा पर कई दिग्गज अभिनेता रहते है वहा उस इलाके में सुरक्षा वयवस्था सख्त क्यों नही थी कि वो घर में घुस भी जाता है और हमला करके भाग भी जाता है और ऐसे में मुंबई पुलिस और कानून वयवस्था पर भी सवाल उठता है | यह घटना “Attack on Saif Ali Khan” के संदर्भ में चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Comment