जेमी ओवरटन जिनका जन्म 10 अप्रैल 1994 बार्नस्टेपल, डेवन, इंग्लैंड में हुआ | और लम्बे कद के 6 फीट 5 इंच की ऊंचाई के खिलाड़ी हैं |

जेमी ओवरटन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं, वो टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं |

जेमी ओवरटन को नवंबर 2024 में हुए आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उनके बेस प्राइस ₹1.5 करोड़ में खरीदा।

जेमी ओवरटन के घरेलू टीम के बारे में बात करे तो वो सरे (Surrey), समरसेट (Somerset) के लिये खेल चुके हैं |

30 मार्च 2025 को, ओवरटन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया।

उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू  23 जून 2022 में  न्यूजीलैंड के खिलाफ किया,और अपने पहले ही टेस्ट मैच में 97 रन बनाए, जो इंग्लैंड के नंबर 8 बल्लेबाज के रूप में डेब्यू पर सबसे ज्यादा स्कोर था।

उन्होंने द हंड्रेड टूर्नामेंट( 2023) मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए खेलते हुए, 30 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 9 चौके शामिल थे।

बिग बैश लीग 2023-24 सीजन सितंबर 2023 में, ओवरटन को एडिलेड स्ट्राइकर्स ने साइन किया। दिसंबर 2024 में, उन्होंने 24 गेंदों में 45 रनों की नाबाद पारी खेली, हालांकि उनकी टीम को ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।