Rajat patidar: जिन्होंने RCB में खेलने के लिये अपनी शादी तक कैंसिल कर दी.

Rajat patidar कौन हैं – रजत पाटीदार का जन्म 1 जून 1993 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ। उनके पिता, मनोहर पाटीदार, एक व्यवसायी हैं, जिन्होंने रजत को 8 वर्ष की आयु में क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया। रजत पाटीदार ने IPL 2021 में RCB का प्रतिनिध्तव किया था उस सीजन में खेले गये चार मैच में उन्होंने सिर्फ 71 रन बनाए थे। और उन्हें 2022 से पहले ही रिलीज कर दिया गया था, और साल 2022 आईपीएल में उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा तो इसकी वजह से वो मायूस से हो गये थे।

हालाँकि किस्मत Rajat patidar के साथ थी और किस्मत का खेल देखो की 2022 में लावनिथ सिसोदिया के चोटिल होने की वजह से वो आईपीएल से बाहर हो गये और उनकी जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया। उस वक्त RCB रजत पाटीदार को 20 लाख में खरीदा था, और RCB से खेलने के लिये उस वक्त रजत पाटीदार ने अपनी शादी तक कैंसिल कर दी थी।

Rajat patidar
Rajat patidar instagram

9 मई 2022 को रजत की शादी तय कर दी गयी थी | उनके पिता ने एक दिये गये इंटरव्यू में बताया था कि रजत की शादी पक्की हो गयी थी, होटल और सारी तैयारियाँ हो चुकी थी। लेकिन रजत को आईपीएल खेलना था और वो चाहते थे, कि आईपीएल का कोई भी मैच बीच में ना आये उसकी वजह से उन्होंने अपनी शादी कैंसिल कर दी।

Rajat patidar करियर – आपको बता दे कि Rajat patidar ने अपना क्रिकेट करियर गेंदबाजी के रूप में शुरू किया था। अंडर 15 तक वो गेंदबाजी किया करते थे, और उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी छोड़ बल्लेबाजी के रूप में शुरुआत की। साल 2014 में फुटबॉल खेलते वक्त उनको चोट आई और उसकी वजह से उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। रजत ने पूर्व खिलाडी अमय खुरसिया से ट्रेनिंग ली हैं, और बचपन में वो अपने से बड़ी उम्र के लोगो के साथ खेला करते थे।
Rajat patidar
Rajat patidar instagram

मध्यप्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलते थे और साल 2015 में उनकी घरेलू क्रिकेट में डेब्यू हुआ था, और मध्यप्रदेश के लिये सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कप्तानी भी कर चुके हैं। फरवरी 2025 मे Rajat patidar को फाफ डु प्लेसिस की जगह RCB का कप्तान नियुक्त किया गया।

Rajat patidar ने 21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने 22 रन बनाए। और 2 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में 9 रन बनाए।

रजत पाटीदार के क्रिकेट करियर के आँकड़ो की बात करे तो वो इस प्रकार हैं

प्रथम श्रेणी (FC): 68 मैचों में 4,738 रन, औसत 43.07, 13 शतक, 24 अर्धशतक, सर्वाधिक स्कोर 196.

लिस्ट ए (LA): 64 मैचों में 2,211 रन, औसत 37.47, 4 शतक, 13 अर्धशतक, सर्वाधिक स्कोर 158. 

IPL: 31 मैचों में 960 रन, औसत 35.56, 1 शतक, 9 अर्धशतक, सर्वाधिक स्कोर 112*

Rajat patidar net worth : रजत पाटीदार की कुल संपत्ति 2025 में लगभग ₹20 करोड़ के बीच अनुमानित है। और उनकी आय के मुख्य स्रोत के बारे में बात करे तो रजत को IPL अनुबंध, घरेलू क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट और BCCI का ग्रेड C अनुबंध हैं, जो उन्हें वार्षिक ₹1 करोड़ प्रदान करता है।
Rajat patidar
Rajat patidar instagram

अगर उनके आईपीएल के वेतन के बारे में बात करे तो उन्हें साल 2021 में ₹20 लाख, साल 2022 में भी ₹20 लाख और 2023 में भी ₹20 लाख मिले थे, लेकिन उन्हें साल 2024 में उन्हें ₹50 लाख मिले थे, ये तो कुछ नहीं उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुये उन्हें साल 2025 में ₹11 करोड़ में ख़रीदा गया था।

अगर उनके अन्य स्रोत के बारे में बात करे तो उन्हें BCCI की तरफ से तो साल का ₹1 करोड़ तो मिलता ही हैं, लेकिन उनकी एक टेस्ट मैच खेलने की फीस ₹15 लाख हैं, और वनडे में एक मैच खेलने की फीस वो ₹6 लाख लेते हैं। और रजत पाटीदार ने Sareen Sports (SS) जैसे प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रांड के साथ एंडोर्समेंट डील्स की हैं। तो उनके जरिये भी पैसे मिलते हैं।

Leave a Comment