Ayush Mhatre: कौन हैं? 17 साल के ये लड़का जिसको CSK ने ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में लिया.

Ayush Mhatre कौन हैं?17 साल का लड़का आयुष म्हात्रे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेलते हैं. इसने वही से महेंद्र सिंह धोनी का ध्यान अपनी और खींचा. आयुष को नीलामी से पहले CSK ने ट्रायल के लिए बुलाया. 17 साल के इस खिलाडी ने हाल ही में खेले गये ईरानी कप में रेस्ट ऑफ़ इंडिया के खिलाफ मुंबई के लिए डेब्यू किया था |
Ayush Mhatre
Credit : ayush_m255
Ayush Mhatre जिसने 176 रन की शानदार पारी खेली.

Ayush Mhatre इसने अभी तक 5 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमे 35.66 की औसत से 321 रन बनाकर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया हैं. आयुष ने इस ईरानी कप में एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया हैं | और इतना ही नहीं रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ BKC मैदान पर 176 रन की शानदार पारी खेली। 

CSK के सीईओ ने आयुष के लिए किया ईमेल.

आपकी जानकरी हेतु ये बता दे कि चेन्नई सुपर किंग्स के एमडी और सीईओं काशी विश्वनाथन ने मुंबई क्रिकेट  एसोसिएशन के सचिव अभय हड़प को 6 दिन के अंतराल में Ayush Mhatre को CSK के साथ ट्रायल के लिए उपस्थित होने की अनुमती देने के लिए बकायदा एक ईमेल भी भेजा हैं, इससे पहले CSK के फ्रेंचाईजी ने अपने कोर के साथ ज्यादा खिलवाड़ न करते हुए आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 5 खिलाडियों को रिटेन किया था।

Karun Nair :जिसने 300 रन बनाए लेकिन फिर भी 8 साल रहे बाहर. जाने उनके संघर्ष की कहानी .

आयुष अन्सोल्ड रहें फिर भी टीम से जुड़े.

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड को सबसे ज्यादा 18 करोड़ में रिटेन किया गया, और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अनोखे नियम के तहत 4 करोड़ में रिटेन किया गया था | यानि कि CSK के पास पैसा हैं और वो खिलाड़ियों पर इन्वेस्ट कर सकती हैं, और ट्रायल के लिए इसलिये बुलाया गया हैं कि ये लड़का कैसा है, क्या हैं,  और कैसे खेलता हैं | क्या ये ट्रायल में कुछ अच्छा कर सकता हैं. क्या इसमें वो भूख हैं खेलने की नहीं. हालाँकि Ayush Mhatre ऑक्शन में अन्सोल्ड रहे. क्योंकि किसी भी टीम ने आयुष को नहीं ख़रीदा था | लेकिन विकल्प के तौर पर जरूर थे।

Ayush Mhatre
Credit : ayush_m255
CSK ने जताया 17 साल के लड़के पर भरोसा.

लेकिन जब ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने की वजह से वो आईपीएल 2025 से बाहर हो गये हैं. तो CSK ऋतुराज गायकवाड़ का रिप्लेसमेंट खोज रही थी. और इस लिस्ट कई आईपीएल खिलाडियों का नाम चल रहा था इसमें पृथ्वी शॉ, सरफराज खान और डेवोल्ट ब्रेविस का नाम भी निकल कर आ रहा था।

लेकिन चेन्नई ने युवा बल्लेबाज Ayush Mhatre पर भरोसा जताया हैं. क्योंकि ये CSK के ट्रेंनिंग सेशन का हिस्सा भी थे. CSK की मनेजमेंट टीम ने आयुष का नाम कन्फर्म कर दिया हैं, और बहुत जल्द ही Ayush Mhatre टीम से जुड़ जायेंगे . वो आने वाली 20 तारीख को जब चेन्नई का मुकाबला मुंबई से होगा वानखेड़े स्टेडियम में तो ये उम्मीद भी की जा रही है, वो शायद प्लेइंग 11 में भी नजर आये।

6 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत की.

आयुष म्हात्रे ने एक इंटरव्यू में पिछले साल बताया था कि 6 साल की उम्र क्रिकेट खेलना शुरू किया था, पर 10 साल में वह क्रिकेट को लेकर सीरियस हुए। क्रिकेट के लिए उन्होंने डॉन बॉस्को हाई स्कूल में एडमिशन लिया और उनके दादा लक्ष्मीकांत नाइक हर दिन उन्हें प्रैक्टिस में लेकर जाते थे।

Leave a Comment