2025 में मिड-रेंज स्मार्टफ़ोन मे जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा हैं. अगर आप एक नया स्मार्टफ़ोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके दिमाग में एक बार जरूर Realme GT 7T vs Realme GT 7 का ख्याल आया होगा। दोनों ही Realme ब्रांड के GT सीरीज से जुड़े हुये हैं, लेकिन इनकी कीमत, डिजाईन, फीचर्स और यूजर्स एक्सपीरियंस अलग-अलग हैं।
आज के समय में कई कंपनी अपने स्मार्टफ़ोन लगातार लॉन्च करती रहती हैं, मेरा मतलब कि एक ब्रांड अपने फ़ोन को किसी महीने लॉन्च करती हैं, तो उसके अगले एक या दो महीने के भीतर ही वो अगला फ़ोन लॉन्च कर देती हैं. मेरे कहने का तात्पर्य ये हैं, कि जो फ़ोन उन्होंने लॉन्च किया है. उसकी चर्चा पूरी हुई नहीं कि उसी के दौरान नए फ़ोन के लॉन्च होने की सूचना या फिर उसकी बात आ जाती हैं. ऐसे मै कई बार लोग कंफ्यूज हो जाते हैं, कि कौनसा फ़ोन ख़रीदे और कौनसा नहीं.

तो आइये आज हम बात करेंगे Realme GT 7T vs Realme GT 7 के बारे में. कि कौनसा फ़ोन आपके लिए आपके बजट के अनुसार बेहतर हैं, और कौनसा फ़ोन आपको वैल्यू प्रदान करेगा ?
Realme GT 7T vs Realme GT 7 Specifications
Realme UI 6.0 (Android v 15) के साथ लॉन्च हो रहे हैं, इन दोनो फ़ोन में कई सारी खूबिया हैं, तो अगर आप Realme GT 7T vs Realme GT 7 में से किसी भी एक फ़ोन के खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, और आप कंफ्यूजन में हैं, कि कोनसा फ़ोन खरीदना चाहिए और कौनसा नहीं. तो आपको ये लेख आपकी सारी कंफ्यूजन को दूर कर देगा. तो आप इसके बारे में जानने के लिये नीचे दी गयी टेबल में देख सकते हैं।
Specification | Realme GT 7 | Realme GT 7T |
---|---|---|
Processor | MediaTek Dimensity 9400e, Octa-core, Up to 3.4GHz | MediaTek Dimensity 8400-Max, Octa-core, Up to 3.25GHz |
GPU | Arm Immortalis-G720 @1.3GHz | Mali-G720 @1.3GHz |
RAM/ROM | 8GB/12GB + 256GB/512GB | 8GB/12GB + 256GB/512GB |
Dynamic RAM | Up to 12GB | Up to 12GB |
Display Size | 6.78 inch (17.22cm) | 6.8 inch (17.27cm) |
Resolution | 2780 × 1264 (1.5K) | 2800 × 1280 (1.5K) |
Peak Brightness | 6000 nits | 1800 nits |
Screen-to-body Ratio | 93.9% | 94.7% |
Refresh Rate | 120Hz | 120Hz |
Sampling Rate | 360Hz (touch), 2600Hz (instant) | 360Hz (touch), 2600Hz (instant) |
Battery | 7000mAh (Typ), 120W Ultra Charge | 7000mAh (Typ), 120W SUPERVOOC Charge |
Rear Camera 1 | 50MP (Sony IMX906), f/1.8, 1/1.56″ | 50MP (Sony IMX896), f/1.8, 1/1.56″ |
Rear Camera 2 | 50MP (Samsung 2X Telephoto) | Not Available |
Wide-Angle Camera | 8MP | 8MP |
Front Camera | 32MP (Sony IMX615), 4K 60fps | 32MP (Sony IMX615), 4K 60fps |
Video Recording | 8K 30fps, 4K 120fps, Dolby Vision | 4K 60fps, Dolby not available |
OS | realme UI 6.0, Android 15 | realme UI 6.0, Android 15 |
Network | 5G + 5G, SA/NSA, Global Bands | 5G + 5G, SA/NSA, Slightly fewer bands |
Wi-Fi | Wi-Fi 6E/7 (802.11be supported) | Wi-Fi 5/6 Only |
Bluetooth | 5.4 | 6.0 |
Navigation | Full GNSS + NavIC (L5) | Full GNSS + NavIC (L5) |
Weight & Thickness | 206g, 8.30mm (Dream Edition: 211g, 8.73mm) | 202g, 8.25mm (Yellow: 205g, 8.88mm) |
डिज़ाइन और लुक्स – कौनसा ज्यादा प्रीमियम है?
डिज़ाइन के मामले में दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे नज़र आते हैं। दोनों ही फोनों में पतले बेजल्स दिए गए हैं, जिससे स्क्रीन काफी प्रीमियम लगती है।जहाँ Realme GT 7T में आपको वेगन लेदर बैक फिनीश का आप्शन मिलता है, वहीं दोनों ही फोनों में प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है। और हाथो में भी अच्छे फील होते है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी ग्रिप भी बढ़िया रहती है।
यानी अगर आप प्रीमियम लूक + हल्का वेट चाहते हैं तो दोनों ही फ़ोन बढ़िया हैं, लेकिन GT 7T का वेगन लेदर फिनीश इसे थोड़ा अलग और स्टाइलिश बना देता है।
डिस्प्ले क्वालिटी – कौन ज्यादा दमदार?
अगर डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे लगते हैं, लेकिन कुछ छोटे-छोटे फर्क इन्हें अलग बनाते हैं। Realme GT 7 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, वहीं GT 7T का साइज थोड़ा बड़ा है – 6.8 इंच। मतलब स्क्रीन साइज में तो लगभग कोई खास फर्क नहीं है। रेजयुलेशन दोनों का 1.5K ही है और साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, तो स्क्रॉलिंग, वीडियो और गेमिंग – सब कुछ काफी स्मूद चलता है।
अब सबसे बड़ा फर्क ब्राइटनेस में है –GT 7 की स्क्रीन 6000 nits peak ब्राइटनेस तक जाती है, जो धूप में भी मज़े से देखने लायक है। वहीं GT 7T में 1800 nits ब्राइटनेस है, जो ठीक है, लेकिन उतनी चमकदार नहीं लगती है।
Casual vs Pro Photography – कौनसा सही?
दोस्तों, कैमरा की बात करें तो GT 7 और GT 7T दोनों अच्छे हैं, लेकिन थोड़े-थोड़े फर्क हैं जो रोज़मर्रा के यूज़ में बड़ा फर्क डाल सकते हैं।
- GT 7 में आपको मिलता है 50MP का Sony Main कैमरा, साथ में 50MP का Samsung 2X Telephoto lens – यानी ज़ूम शॉट्स में शानदार रिजल्ट। इसके अलावा 8MP Ultra-wide भी है।
- GT 7T में भी main कैमरा 50MP है (Sony IMX896), ultra-wide 8MP है, लेकिन Telephoto लेंस नहीं है।
सेल्फी के लिए दोनों में 32MP का कैमरा है और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। और भाई वीडियो में सबसे बड़ा फर्क ये है कि GT 7 में आप 8K रिकॉर्ड कर सकते हैं और Dolby Vision भी है, जबकि GT 7T सिर्फ 4K 60fps तक रिकॉर्ड करता है और Dolby Vision नहीं मिलता हैं।
मतलब कि अगर आप फोटोग्राफी या वीडियो बनाने के शौकीन हैं, खासकर ज़ूम और हाई- क्वालिटी वीडियो के लिए, तो GT 7 आपको पसंद होना चाहिए। और अगर आप केजुअल फोटो और वीडियो ही लेते हैं, तो GT 7T भी बढ़िया रहेगा।
Realme GT 7T vs GT 7 Battery हीट मैनेजमेंट और बैकअप फर्क
दोनों ही फोनों में आपको 7000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, यानी चार्जिंग बार-बार करने की टेंशन नहीं रहेगी। साथ ही कंपनी ने फास्ट चार्जिंग भी दी है –
- Realme GT 7 में मिलता है 120W Ultra Charge
- जबकि GT 7T में है 120W SUPERVOOC Charge
अब फर्क कहाँ आता है? जब बैटरी कैपेसिटी तो दोनों में बराबर है, लेकिन हीट मैनेजमेंट की वजह से GT 7T थोड़ा बेहतर बैकअप दे देता है। यानी लंबे इस्तेमाल में GT 7T की बैटरी परफॉरमेंस ज्यादा स्टेबल लगती है।
RAM & Storage Budget के हिसाब से वेरिएंट चुनना
दोस्तों, दोनों फोनों में आपको तीन वेरिएंट मिलते हैं – 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB। मतलब, चाहे आप मॉडरेट यूज़र हों या हैवी मल्टीटास्किंग के शौकीन, दोनों में आपको सही ऑप्शन मिल जाएगा। स्टोरेज और रैम की क्वालिटी की बात करें तो दोनों में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। इसका मतलब है कि ऐप्स जल्दी लोड होंगे, गेम्स स्मूद चलेंगे और फाइल ट्रांसफर भी तेज़ होगा।
सीधे शब्दों में कहें तो RAM और स्टोरेज के मामले में दोनों फोन काफी बराबर हैं, कोई बड़ा फर्क नहीं है। आपको बस यह देखना है कि कौन सा वेरिएंट आपके बजट और जरूरत के हिसाब से सही बैठेगा।
Realme GT 7T vs GT 7 Processor और Speed Comparison
दोस्तों, अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो GT 7 और GT 7T दोनों ही दमदार हैं, लेकिन GT 7 थोड़ा एज ले जाता है। GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट लगी है, जो 3.4GHz तक की स्पीड देती है, जबकि GT 7T में Dimensity 8400-Max है, जिसकी स्पीड 3.25GHz तक है। GPU के मामले में भी GT 7 का Arm Immortalis-G720 थोड़ा बेहतर है, जबकि GT 7T में Mali-G720 है।
AnTuTu स्कोर की बात करें तो GT 7 लगभग 2 मिलियन स्कोर करता है, और GT 7T करीब 1.7 मिलियन – यानी GT 7 थोड़ी तेज़ और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। दोनों की स्टोरेज स्पीड लगभग एक जैसी है, लेकिन CPU थ्रॉटलिंग में फर्क आता है – GT 7 में 61% थ्रॉटलिंग होती है, जबकि GT 7T में 67%, जिसका मतलब है कि लंबे गेमिंग या भारी काम में GT 7T थोड़ा ज्यादा अच्छा रहता है।
तो आसान शब्दों में कहूँ तो अगर आप हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग या हाई-एंड ऐप के लिए फोन लेना चाहते हैं तो GT 7 आपको ज्यादा रिलायेबल और स्मूथ एक्सपीरियंस देगा। GT 7T में भी आपको बढ़िया परफॉरमेंस देखने को मिलती है।
Realme GT 7T vs Realme GT 7 Key Differences Summary
Feature | Realme GT 7 | Realme GT 7T |
---|---|---|
Processor | Dimensity 9400e (3.4GHz) | Dimensity 8400-Max (3.25GHz) |
Peak Brightness | 6000 nits (Extremely High) | 1800 nits (Significantly Lower) |
2X Zoom Camera | 50MP Telephoto Available | Not Available |
Video Recording | 8K, 4K 120fps, Dolby Vision | Up to 4K 60fps, No Dolby Vision |
Bluetooth Version | 5.4 (Latest) | 6.0 (May be newer stack despite number) |
Wi-Fi Support | Wi-Fi 7 (802.11be) | Up to Wi-Fi 6 |
Maximum Weight | 211g (Dream Edition) | 205g (Yellow Edition) |
Realme GT 7T vs Realme GT 7 Price in India
Realme ब्रांड के GT सीरीज से जुड़े हुये से जुड़े हुये दोनों Realme GT 7T vs Realme GT 7 फ़ोन को लेकर जो ग्राहकों में उत्साह दिख रहा हैं, उसको लेकर उन्होंने इस फ़ोन के प्राइज को ग्राहकों के बजट अनुसार ही रखा हैं, तो अगर Realme GT 7 के 8GB+256GB / 12GB+256GB और 12GB+512GB कीमत के बारे में बात करे तो क्रमशः वो ₹39999, ₹42999 और ₹46999 में और कुछ ऑफर्स के साथ आपको इससे भी कम मिल जाएगा।
जबकि Realme GT 7T के 8GB+256GB / 12GB+256GB और 12GB+512GB कीमत के बारे में बात करे तो क्रमशः वो ₹32999, ₹34999 और ₹38999 में और कुछ ऑफर्स के साथ आपको ये भी इससे कम में मिल जाएगा।
Final Verdict – कौनसा है बेहतर ?
दोस्तों, सीधे शब्दों में कहूँ तो GT 7 और GT 7T दोनों बढ़िया फोन हैं, बस आपकी जरूरत के हिसाब से चुनना है। GT 7 थोडा महंगा है, लेकिन इसमें आपको 8K वीडियो, Telephoto कैमरा और सुपर ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। गेमिंग और वीडियो बनाने के लिए ये थोड़ा आगे है।
और GT 7T थोड़ा बजट फ्रेंडली है और बैटरी भी ज्यादा कंसिस्टेंट रहती है। अगर आप केजुअल यूज़र हैं और सोशल मीडिया/स्क्रोलिंग के लिए फोन चाहते हैं, तो GT 7T भी बढ़िया रहेगा।
FAQ’s:- Realme GT 7T vs Realme GT 7
Q1: Realme GT 7T vs Realme GT 7 में कैमरा कौन सा बेहतर है?
Ans: अगर आप फोटो और वीडियो की बात करें तो GT 7 ज्यादा बढ़िया है। इसमें 50MP Telephoto कैमरा और 8K रिकॉर्डिंग मिलता है। GT 7T में सिर्फ ड्यूल कैमरा और 4K वीडियो है।
Q2: बैटरी और चार्जिंग में कौन सा फोन ज्यादा रिलायेबल है?
Ans: दोनों में 7000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग है। लेकिन GT 7T का हीट मैनेजमेंट बेहतर होने की वजह से लंबे इस्तेमाल में बैटरी परफॉरमेंस ज्यादा कंसिस्टेंट रहती है।
Q3: गेमिंग और हैवी यूज़ के लिए कौन सही रहेगा?
Ans: GT 7 MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट और higher Antutu score के साथ आता है, इसलिए Gaming और Multi-Tasking के लिए बेहतर है। GT 7T भी स्मूथ है, लेकिन थोड़ी देर बाद थ्रॉटलिंग महसूस हो सकती है।
Q4: Display और ब्राइटनेस में क्या फर्क है?
Ans: GT 7 की स्क्रीन 6000 nits Peak ब्राइटनेस देती है, यानी धूप में भी साफ दिखाई देती है। GT 7T में 1800 nits है, जो ठीक है लेकिन उतनी दमदार नहीं।
Q5: Price और बजट के हिसाब से कौन सा फोन सही रहेगा?
Ans: अगर आपका बजट टाइट है तो GT 7T सही विकल्प है। लेकिन हाई-एंड फिचर्स और परफॉरमेंस चाहते हैं तो GT 7 ज्यादा वैल्यू देगा।
Disclaimer :– इस साईट पर जो जानकारी उपलब्ध है वो विभिन्न माध्यमो से उपलब्ध है, और इसमें समय के साथ कुछ बदलाव भी आ सकते है। कृपया आपसे निवेदन है, कि सही और सटीक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट और उनके द्वारा समय- समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, और उनके जो भी आधिकारिक घोषणाये होती है कृपया उसकी पालना करे।