तो भाइयों भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus का नाम हमेशा से भरोसे और परफॉर्मेंस का प्रतीक रहा है। अब कंपनी ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5 5G लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में हलचल मचा रहा है। और इसमें आपको MediaTek Dimensity 8350 Apex और 7100mAh बैटरी सिर्फ ₹22,999 में बैंक ऑफर्स के साथ देखने को मिल रहा हैं।
OnePlus Nord 5 5G Review in Hindi: SD 8s Gen 3, Sony कैमरा, 6800mAh बैटरी सिर्फ ₹29,999 में!
अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें 7100mAh की लंबी चलने वाली बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, शानदार 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर मिले – तो यह रिव्यू आपके लिए है।
तो चलिए शुरू करते हैं, OnePlus Nord CE 5 5G स्मार्टफोन के डिज़ाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी सभी पहलुओं के साथ।

OnePlus Nord CE 5 5G Review (Hindi): Specifications, Price, Battery, Camera Performance
कैटेगरी | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
डायमेंशन | 16.358×7.602×0.827 cm (Marble Mist) 16.358×7.602×0.817 cm (Black & Blue) |
वजन | Approx. 199g |
डिस्प्ले साइज | 6.77″ (17.21 cm, डायगोनली) |
रिज़ॉल्यूशन | 2392×1080, 387 PPI |
स्क्रीन रेशियो | 19.9:9, Screen-to-body ratio: 94.1% |
ब्राइटनेस | 800 nits (Typical), 1300 nits (HBM), 1430 nits (Peak) |
रिफ्रेश रेट | 120Hz, Touch Response: Up to 300Hz (OTA) |
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी | HDR10+, 10-bit color, sRGB, P3, Netflix & Prime HDR Certified |
OS | OxygenOS 15.0 based on Android 15 |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8350 Apex |
CPU | 1xA715 @3.35GHz + 3xA715 @3.2GHz + 4xA510 @2.2GHz |
GPU | Arm G615 MC6 |
RAM वेरिएंट | 8GB / 12GB LPDDR5X 4266MHz |
वर्चुअल RAM | 8GB+4/6/8GB, 12GB+4/8/12GB |
स्टोरेज वेरिएंट | 128GB / 256GB UFS 3.1 |
SD कार्ड सपोर्ट | हाँ, up to 1TB (Hybrid slot) |
बैटरी | 7100mAh Li-ion Polymer |
चार्जिंग | 80W SUPERVOOC Fast Charging |
मुख्य कैमरा | 50MP Sony LYT-600, f/1.8, OIS + EIS, 26mm, 1/1.95″ Sensor |
अल्ट्रा-वाइड कैमरा | 8MP OmniVision, 112°, f/2.2, 1.12µm |
ज़ूम | 0.6x–20x (फोटो), 0.6x–10x (वीडियो) |
वीडियो रिकॉर्डिंग (Rear) | 4K@60/30fps, 1080p@60/30, 720p@30, slo-mo, time-lapse |
सेल्फी कैमरा | 16MP Sony IMX480, f/2.4, EIS |
सेल्फी वीडियो | 1080p@60/30fps, 720p@30fps |
कनेक्टिविटी | 5G, 4G, WiFi 6, BT 5.4, Dual SIM, VoLTE, VoWiFi |
नेटवर्क बैंड | 2G, 3G, 4G LTE, 5G (n1/n3/n5/n8/n28B/n38/n40/n41/n77/n78) |
सेंसर | Proximity, Gyroscope, Compass, Ambient, IR, In-display Fingerprint |
ऑडियो | Noise Cancellation, Mono Speaker (Bottom) |
पोर्ट्स | USB-C 2.0, Hybrid SIM Tray, Type-A to C Cable |
इन-बॉक्स कंटेंट | Adapter (80W), Cable, SIM Tool, Back Case, Screen Protector, Manual |
Samsung Galaxy M36 5G Full Specs Review – ₹16,499 में क्या सच में Worth है? जानिए यहाँ!
डिज़ाइन – iPhone जैसा प्रीमियम लुक
तो भाई अगर हम इसके डिजाईन के बारे बात करते हैं, तो काफी हद तक ऐसा लगता हैं, कि iphone 16 जैसा दिखाई देता हैं। लेकिन डिजाईन काफी सिंपल और मिनिमलिस्ट रखा गया हैं। और बैक साइड के बारे में बात करे तो इसमें आपको प्लास्टिक फ्रेम देखनो को मिलती हैं। और साथ में जो मैट फिनिशिंग दे रखी हैं, जिसकी वजह से फिंगरप्रिंट के निशान आपको इतने देखने को नहीं मिलते हैं। और बॉडी का फ्रेम भी आपको प्लास्टिक का देखने को मिलता हैं।
और जब आप इसे हाथ में पकड़ते हो तो सिंपल प्रीमियम लूक देता हैं। और साथ ये 8.2mm होने के कारण पतला लगता हैं, क्योंकि इसमें आपको 7100mAh की बैटरी देखने को मिलती हैं, तो उस हिसाब से भाई डिजाईन में तो अच्छा काम किया हैं।
बाकी आप लोगो को इसका डिजाईन कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताना।
Nothing Phone 3: ₹79,999 में सिर्फ Midrange Specs? जानिए इसकी पूरी हकीकत!
डिस्प्ले – बड़ा 6.77 AMOLED और 120Hz स्मूद रिफ्रेश
इस फ़ोन में आपको 6.77″ इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता हैं, और इसके साथ ही इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ऑफर करती हैं। तो जब हम यूटयुब देखते हैं, तो आपको वहाँ 2160p HDR तक आप वीडियो को प्ले कर सकते हो। कंटेंट की क्वालिटी भी अच्छे देखने को मिलती हैं, और साथ में कलर और डिस्प्ले वाईब्रेंट भी अच्छे देखने को मिलते हैं। इसमें स्क्रीन टू बॉडी रेशियों की बात करे तो 94.1% का देखने को मिल जाता हैं।
स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो भी 94.1% है, मतलब फ्रंट लुक लगभग बिना बेजल्स सा लग रहा है, जो देखने में मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है। ब्राइटनेस की बात करूँ तो इंडोर में 1300nits (HBM) और आउटडोर में 1430nits (Peak) आपको बिल्कुल क्लियर व्यू देते हैं, चाहे धूप में ही क्यों न हो। बस एक चीज़ थोड़ी मिसिंग है, वो ये कि स्क्रीन प्रोटेक्शन कौन सा है, कंपनी ने अभी तक खुलासा नहीं किया।
New Upcoming July 2025 Smartphone: फीचर्स और कीमत देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
कैमरा – ना ज्यादा अच्छा और बुरा
OnePlus के Nord 5 5G इसमे आपको ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता हैं। जिसमे 50MP का Sony LYT-600 का Main कैमरा देखने को मिलता हैं, और 8MP का OmniVision (Ultrawide) कैमरा देखने को मिलता हैं। तो जब आप पोट्रेट में जाते हो और वहाँ Ultrawide से फोटो निकालते हो तो जब ज़ूम करके देखते हैं, तो डिटेल्स थोड़ी मिसिंग लगती हैं, और ऐज डिटेक्शन भी थोडा बेहतर हो सकता था। तो कैमरा में OIS की थोड़ी कमी लग रही हैं, कलर शिफ्ट होते हैं। तो भाई कैमरा भाई इतना खास नहीं हैं, मतलब कि आपको ऐवरेज कैमरा परफॉरमेंस कह सकते हैं।
और फ्रंट कैमरा की बात करे तो इसमें आपको 16MP (Sony IMX480) का सेंसर देखने को मिलता हैं। जो कि बहुत ही बढ़िया सेंसर माना जाता हैं। और इससे से भी आपको अच्छी फोटो देखने को मिलती हैं, और भाई अगर वीडियो कि बात करे तो रियर में आपको 4K 60fps और फ्रंट कैमरा में आपको 1080p 60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग देखने को मिल जाती हैं।
बैटरी बैकअप तगड़ा लेकिन चार्जिंग स्पीड कम
तो भाई, अब बात करते हैं OnePlus Nord CE 5 5G की बैटरी की। इसमें आपको 7100mAh की बड़ी बैटरी मिली है, यार, मतलब हल्का-मोडरेट यूज़ में आसानी से पूरा दिन और कभी-कभी डेढ़ दिन तक चल जाती है। साथ में 80W SUPERVOOC Wired चार्जिंग भी है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। हाँ, पिछली बार CE 4 में 100W चार्जिंग थी, तो भाई, इस बार चार्जिंग स्पीड थोड़ी कम है, लेकिन इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज कर देना अभी भी काफी अच्छा है।
और बैकअप की बात करें तो, भाई, ये सच में बहुत तगड़ा है। चाहे सोशल मीडिया चलाओ, वीडियो देखो या हल्का गेमिंग करो, दिनभर चिंता करने की ज़रूरत नहीं। कुल मिलाकर, बैटरी के मामले में Nord CE 5 5G आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगा।
OnePlus Pad Lite Review: ₹12,999 में 90Hz + 9340mAh Battery वाला Tablet कैसा है?
परफॉर्मेंस – Dimensity 8350 के साथ स्मूद गेमिंग
Nord CE 5 5G के परफॉर्मेंस और main फीचर्स की। इसमें आपको MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में सच में बढ़िया पावर देता है। रैम और स्टोरेज भी कमाल के हैं – LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज, जिससे फोन दिन-भर का यूज़, सोशल मीडिया, वीडियो और गेमिंग सब कुछ आसानी से हैंडल कर लेता है।
भाई, गेमिंग के मामले में बात करें तो हल्का सा 90fps पर फोन गर्म हो जाता है, लेकिन ये इतना नोटिस नहीं होता है और गेमिंग एक्सपीरियंस smooth रहता है। AnTuTu स्कोर लगभग 1.4M+ आता है, जो बताता है कि इस कीमत में यह फोन काफी पावरफुल है। भारी गेम्स जैसे BGMI, Genshin Impact या Call of Duty भी 90fps पर स्मूद चलते हैं, लैग या स्टर कम देखने को मिलता है।
मेरे हिसाब से प्राइस पॉइंट के अनुसार प्रोसेसर अच्छे से काम करता हैं, बाकी आप लोगो कि क्या राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताना।
OnePlus Nord CE 5 5G Price in india
तो भाई OnePlus ने अपने Nord CE 5 5G आपको ये तीन वेरियंट के साथ अगर इसके कीमत 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 512GB की बात करू तो ₹22,999 (Bank offers), ₹24,999 और ₹28,999 की कीमत पर मिल रहा हैं, और बैंक ऑफर्स के साथ आपको इससे भी कम कीमत में ये स्मार्टफोन देखने को मिल जाएगा।
Final Verdict:- OnePlus Nord CE 5 5G
तो भाई ये फ़ोन OnePlus कंपनी की तरफ से मिड रेंज सेगमेंट में एक अच्छा स्मार्टफोन हैं, और जिसको भी बड़ी बैटरी और परफॉरमेंस के हिसाब से फ़ोन चाहिए तो ये बढ़िया हैं, लेकिन इसमें आपको कैमरा थोडा ऐवरेज मिलता हैं, तो अगर आ कैमरा स्पेसिफिक फ़ोन ढूँढ रहे हैं, तो आपको इससे भी बढ़िया फ़ोन इस रेंज में मिल जाते हैं। अगर आप OnePlus फैन हो और आपको 25 हजार से नीचे स्मार्टफोन चाहिए तो ये स्मार्टफोन आपका एक विकल्प बन सकता हैं।
बाकी भाइयों आप लोगो की क्या राय हैं, इस पर आप अपना सुझाव कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य बताये जिससे मुझे और दूसरों को भी मदद मिल सके.
OnePlus 13s vs Vivo X200 FE: कौन सा फोन बेहतर है? Display, Camera, Battery Comparison देखें!
OnePlus Nord CE 5 5G FAQs Section
Q1: भाई, Nord CE 5 5G की बैटरी सच में पूरे दिन चलती है?
A: इसमें 7100mAh की बड़ी बैटरी लगी है। हल्का-मोडरेट इस्तेमाल में दिनभर आराम से चल जाती है। अगर गेमिंग या वीडियो ज्यादा चलाओ, तो भी पूरे दिन तक टिक जाएगी।
Q2: कैमरा वाकई अच्छा है या average ही है?
A: भाई, कैमरा इतना शानदार नहीं है। रियर में 50MP main + 8MP Ultrawide है, सेल्फी के लिए 16MP बढ़िया है। फोटो डिसेंट आते हैं, लेकिन Ultra-wide और पोर्ट्रेट में डिटेल्स कभी-कभी मिसिंग लगती हैं। वीडियो 4K 60fps रियर और 1080p फ्रंट में रिकॉर्ड होती है।
Q3: गेमिंग के लिए Nord CE 5 5G सही रहेगा?
A: हाँ यार, गेमिंग में अच्छा है। Dimensity 8350 + LPDDR5X + UFS 3.1 मिलकर स्मूद एक्सपीरियंस देते हैं। भारी गेम्स भी 90fps पर ठीक-ठाक चलते हैं, बस हल्का-सा फोन गर्म हो सकता है।
Q4: डिस्प्ले कितना क्लियर और ब्राइट है?
A: भाई, 6.77″ FHD+ AMOLED + 120Hz रिफ्रेश रेट है। रंग वाइब्रेंट हैं, वीडियो देखने में मज़ा आता है और आउटडोर ब्राइटनेस भी 1430nits peak है, धूप में भी क्लियर दिखता है।
Q5: चार्जिंग जल्दी होती है या नहीं?
A: यार, चार्जिंग 80W SUPERVOOC है। पिछली बार CE 4 में 100W था, तो थोड़ी स्लो लगी। लेकिन इतनी बड़ी 7100mAh बैटरी को जल्दी चार्ज कर देती है, मतलब दिनभर का बैकअप लेने के लिए बेस्ट है।
Q6: Nord CE 5 5G खरीदना सही रहेगा?
A: भाई, अगर तुम्हें बड़ी बैटरी,स्मूथ परफॉर्मेंस और डिसेंट कैमरा चाहिए, तो हाँ। फ्लैगशिप लेवल का कैमरा या डिस्प्ले नहीं, लेकिन डेली यूज़ और गेमिंग में काफी सही है।
Disclaimer :- इस साईट पर जो जानकारी उपलब्ध है वो विभिन्न स्रोतों के माध्यमो से उपलब्ध है, और इसमें समय के साथ कुछ बदलाव भी आ सकते है। कृपया आपसे निवेदन है, कि सही और सटीक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट और उनके द्वारा समय- समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, और उनके जो भी आधिकारिक घोषणाये होती है कृपया उसकी पालना करे।
📱 लेटेस्ट मोबाइल न्यूज़ यहाँ देख
- Realme C73 5G vs Lava Bold N1 Pro: कौनसा देगा ज्यादा Value?
- Tecno Pova Slim 5G: सबसे Slim 5.95mm Smartphone 20K के अंदर – Full Specs & Price
- iQOO Neo 10 vs Poco F7 Full Features comparison रिजल्ट देखकर आप भी चौंक जाएंगे!
- Moto G96 Review in Hindi:- ₹17,999 में 144Hz और 50MP Sony कैमरा के साथ कैसा है ये स्मार्टफोन?