Harbhajan Singh Controversy: हरभजन सिंह क्रिकेट में भारतीय टीम के लिये बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वो भारत के क्रिकेट इतिहास में बेहतरीन स्पिन गेंदबाज रहे है | लेकिन उनका सफ़र जितना बुलंदियों को छुआ है उनका क्रिकेट करियर और निजी जीवन भी विवादों से घिरा हुआ है, तो आइये जानते है उनके विवादों के बारे में.

- सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट :- हरभजन सिंह ने हाल ही में कुछ दिन पहले अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर एक विवादित स्टोरी पोस्ट की थी जिसको लेकर सोशल मिडिया पर बवाल मचा हुआ है दरसल मामला ये है कि एक ट्विटर यूजर जिसका रैंडमसेना नाम ट्विटर हैंडल तो उनके और Harbhajan Singh के बीच में सोशल मिडिया पर एक दूसरे के ऊपर ट्विट की जंग छिड गयी है दरसल उस पोस्ट में खालिस्तान समर्थक की फोटो होने के कारण हरभजन सिंह को खालिस्तानी समर्थक बताया जा रहा है |
Must Repost if You Support Randomsena
— Randomsena (@randomsena) February 25, 2025
हरभजन सिंह सुबह से तिलमिलाया हुआ है क्योंकि मैंने उसे "खालिस्तान मुर्दाबाद" कहने को कहा था, क्योंकि उसने अपनी स्टोरी में भिंडरवाले की तस्वीर साझा की थी।
दूसरी वजह यह है कि जब उसने मुझे देशद्रोही कहा, तो गुस्से में आकर मैंने उसे मां-बहन की… pic.twitter.com/j56SldKiHe
2. Harbhajan Singh भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप :- हरभजन सिंह पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप है दरसल 2021 हरभजन सिंह ने एक विवादित पोस्ट किया था जिसमे वो एक आतंकी नेता को श्रद्धांजलि दे रहे थे इसके कारण उनको काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा हालाँकि विवाद बढ़ता देख हरभजन सिंह ने म,माफ़ी मांग ली थी |
3. 2008 मंकिगेट विवाद :- यह विवाद तब हुआ जब भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच 2008 में सिडनी में टेस्ट मैच हो रहा था तब हरभजन सिंह पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने ये आरोप लगाया कि हरभजन सिंह ने उन्हें मंकी कहा और बाद में हरभजन सिंह पर तीन टेस्ट मैचो का बैन लगा दिया गया हालाँकि बाद में उनपे ये सजा हटा दी |
4. 2008 आईपीएल श्रीसंत थप्पड़ कांड :- दरसल या विवाद तब हुआ आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के बाद हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच में कुछ कहासुनी हुई लेकिन ये बात इतनी बढ़ गयी की उस मैच दौरान हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया और उसकी वजह से श्रीसंत बीच मैदान में रोने लगे जिसकी वजह से ये मामला और भी गहरा हो गया | और बाद में हरभजन सिंह पर उस सीजन आईपीएल के सारे मैचो के लिये सस्पेंड कर दिया गया और उन पर साथ ही 50 लाख का जुर्माना भी लगाया गया |
हरभजन सिंह कौन है ?
हरभजन सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेटर है जिन्हें भज्जी के नाम से भी जाना जाता है वो भारत के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजो में से एक है जिन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई बार जीत दिलवाई है और भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियो से बाहार निकाला है Harbhajan Singh जिनका जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर में हुआ | हरभजन सिंह ने 1998 में भारतीय टीम में अपना डेब्यू किया |
हरभजन सिंह 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने। और 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे। हरभजन सिंह क्रिकेट करियर की बात करे तो उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट, 236 वनडे में 269 विकेट और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 25 विकेट लिए। और वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके है |
हरभजन सिंह ने 2015 में बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से शादी की। उसके बाद उनके दो बच्चे हुये जिनका नाम – बेटी हिनाया और बेटा जोवन। हरभजन सिंह राजनीति में भी सक्रिय हैं और 2022 में राज्यसभा सांसद बने।