IIFA 2025 Best Actress: नितांशी गोयल जानिए कौन हैं ये उभरती हुई स्टार?

IIFA 2025 Best Actress :-

हाल ही में बीते दिनों 9 मार्च 2025 को जयपुर में ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी’ (IIFA) अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था, जिसमे टी.वी जगत के सितारों से लगाकर बॉलीवुड जगत के कई बड़े नामो ने शिरकत की और 2024 में, नितांशी गोयल ने आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में फूल कुमारी की मुख्य भूमिका निभाई, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली।

उसी किरदार की वजह से उन्हें 9 मार्च 2025 को जयपुर में आयोजित ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी’ (IIFA) अवॉर्ड्स में नितांशी गोयल को फिल्म ‘लापता लेडीज’ में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। और इतना ही जिस फिल्म के लिये उन्हें जो अवार्ड मिला उस फिल्म ने खुद जो किरण राव द्वारा निर्देशित ‘लापता लेडीज’ ने IIFA 2025 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन सहित 10 पुरस्कार जीते।

IIFA 2025 Best Actress: नितांशी गोयल
नितांशी गोयल कौन है ?

नितांशी गोयल एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। और वो बेहतरीन चाइल्ड एक्ट्रेस है और चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में काफी समय से काम  रही है।और इनका निक नेम ( निट्स ) है। यह प्रोफेशन से चाइल्ड एक्ट्रेस और मॉडल है, नितांशी गोयाल का जन्म 12 जून 2007 को नोएडा, उत्तरप्रदेश में हुआ था।

नितांशी के पिता, नितिन गोयल, एक्सिस बैंक में कार्यरत हैं, और उनकी माता, राशि गोयल, एक शिक्षिका हैं। नितांशी गोयल नोएडा में पली बड़ी और उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में बतौर चाइल्ड मॉडल के रूप में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने विभिन्न फैशन शोज में भाग लेना शुरू कर दिया।

नितांशी गोयल

नितांशी गोयल ने बहुत काम उम्र में कराटे में भी ट्रेनिंग हासिल कर ली थी, और वह BIBA और Kids Arts जैसे विभिन्न ब्रांडो के प्रिंट विज्ञापनों में दिखाई दी। नितांशी ने नव भारत टाइम्स,संध्या टाइम्स और दिल्ली टाइम्स और विभिन्नो समाचारों पत्रों में विज्ञापनों में भी काम किया।

नितांशी गोयल प्रारम्भिक शिक्षा :-

नितांशी गोयल ने अपने स्कूल की पढाई Mother’s Pride Noida (Play School) से की और आगे की स्कूल की पढाई The Khaitan School,नोएडा से की और अभी वो Ryan International School नोएडा में पढ़ रही है।

नितांशी गोयल करियर :-

नितांशी ने अपने करियर की शुरुआत 5 वर्ष की उम्र में की थी। उन्होंने साल 2012 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और इसके बाद एम० एस० धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, इंदु सरकार, ‘हुड़दंग’ जैसे फिल्मो में और 2024 में ‘लापता लेडीज’ में किरदार निभाया है।

इसके अलावा नितांशी ने टी.वी सीरियल में भी काम किया है जिसमे अपना डेब्यू मन में विश्वास है (2016) ‘थपकी प्यार की’ (2015-2017) में बानी, ‘नागार्जुन – एक योद्धा’ (2016-2017) में चुटकी, ‘कर्मफल दाता शनि’ (2017-2018) में भद्र, ‘पेशवा बाजीराव’ (2017) में काशीबाई, ‘डायन’ (2019) में रिंपी में भी काम किया है।

और साथ ही इन्होने वेब सीरीज में भी काम किया जो कि ‘लव स्लीप रिपीट’ (2019) और ‘इनसाइड एज’ (2019) में जैसे कई धारावाहिकों में काम किया है।

नितांशी गोयल की उपलब्धियां :-
  • आज तक अवार्ड (2018)
  • न्यूज़मेकर्स अचीवर अवार्ड (2018)
  • भारतीय समाचार पत्र संघ पुरस्कार (2018)
  • आइकोनिक गोल्ड अवार्ड (2021)
  • रियल इंपीरियल पुरस्कार (2023)

हाल ही में उन्हें 9 मार्च 2025 को जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी‘ (IIFA) अवॉर्ड्स में नितांशी गोयल को फिल्म ‘लापता लेडीज’ में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

नितांशी गोयल सोशल मीडिया :-

नितांशी गोयल का खुद का Youtube चैनल भी है, जो उनके खुद के नाम से है उन्होंने अपना Youtube चैनल काफी समय पहले से बनाया था और उस चैनल 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते है और इसके अलावा उनका instagram अकाउंट भी जिस पर उनके 11 मिलियन फॉलोवर्स है |

नितांशी गोयल
नितांशी गोयल Net worth :-

नितांशी गोयल की net worth की बाते करे तो वो एक रिपोर्ट के अनुसार सालाना लगभग 8 करोड़ के आस – पास बताई जा रही है, जिसमे वो एक एपिसोड के ₹50 हजार चार्ज करती है, और इसके अलावा वो instagram और Youtube के जरिये भी पैसा कमाती है जहा पर उनकी आय के स्रोतों में अभिनय परियोजनाएं, ब्रांड सहयोग, और सोशल मीडिया एंडोर्समेंट शामिल हैं।

Leave a Comment