Kavya Maran एक प्रमुख भारतीय व्यवसायी हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) क्रिकेट टीम की सीईओ और मालिकन हैं। वह सन ग्रुप के संस्थापक कलानिधि मारन और कावेरी मारन की इकलौती बेटी हैं।
Kavya Maran कौन है ?
काव्या मारन एक प्रमुख भारतीय व्यवसायी हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) क्रिकेट टीम की सीईओ और मालिकन हैं। काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था और काव्या मारन का पूरा नाम काव्या कलानिधि मारन है|अगर काव्या मारन के पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करे तो उनका संबंध चेन्नई के बड़े व्यवसायिक परिवार से है उनके पिता का नाम कलानिधि मारन है जो सन ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष है | माँ का नाम कावेरी मारन है, अगर उनकी पढाई की बात करे इन्होने अपनी स्कूल की पढाई अपने होमटाउन चेन्नई से की है |

Kavya Maran : करियर
अपने कॉलेज की पढाई साल 2012 में स्टेला मारिस कॉलेज से की जहा उन्होंने B.COM की पढाई पूरी की | फिर उन्होंने अपने एमबीए की पढाई की बात करे तो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लियानार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ़ बिजनेस से एमबीए में डिग्री हासिल की है | उसके बाद जैसे ही उनकी पढाई पूरी हुई तो वापस भारत लौटी और अपने पारिवारिक व्यवसायिक सन टीवी नेटवर्क में शामिल हो गयी|
काव्या मारन को साल 2019 में सन टीवी नेटवर्क के डायरेक्टर्स पैनल में भी शामिल कर लिया गया था | और क्रिकेट में दिलचस्पी होने की वजह से उन्होंने आईपीएल टीम SRH का सारा काम उन्होंने देखना शुरू कर दिया | और वो SRH की सीईओ भी है |

Kavya Maran net worth And Car collection : एक रिपोर्ट के अनुसार काव्या मारन लगभग सैलरी के तौर पर सालाना ₹1.09 करोड़ कमाती है और अगर उनकी कुल सम्पति की बात करे लगभग ₹409 करोड़ है | उनके पिता, कलानिधि मारन, की संपत्ति लगभग ₹26,000 करोड़ बताई जाती है। काव्या अपने परिवार के साथ चेन्नई के बोट क्लब रोड पर स्थित एक आलीशान बंगले में रहती हैं, जिसकी कीमत लगभग ₹100 करोड़ है।
काव्या मारन को कारों का शौक है और उनके कलेक्शन में कई महंगी और लग्जरी कारें शामिल हैं, जैसे:
काव्या के पास रोल्स -रॉयस फैंटम Vlll EWB है | अगर इस कार की कीमत के बारे में बात करे तो भारत में लगभग ₹12 करोड़ है |
- बेंटले बेंटायगा LWB: जिसकी कीमत लगभग ₹6 करोड़ है |
- बीएमडब्ल्यू 17: इसकी कीमत लगभग ₹2.13 करोड़ है |
- मर्सिडीज मेबैक एस660 गार्ड: कीमत लगभग ₹10 करोड़ है |
- फेरारी रोमा : जिसकी कीमत लगभग ₹3.76 करोड़ है |

Kavya Maran पारिवारिक प्रष्ठभूमि : अगर काव्या मारन के पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करे तो उनका संबंध चेन्नई के बड़े व्यवसायिक परिवार से है | काव्या का परिवार राजनीतिक रूप से भी सक्रिय है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन की पौत्री हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की भतीजी हैं।