2025 में मिड-रेंज स्मार्टफ़ोन Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro मे जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा हैं. अगर आप एक नया स्मार्टफ़ोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, और आपका बजट ₹40000 तक हैं, और अगर आपकी पसंदीदा कंपनी Motorola हैं, और आपको थोडा सा प्रीमियम क्वालिटी का मिड-रेंज स्मार्टफ़ोन चाहिए तो आपके दिमाग में एक बार जरूर Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro का ख्याल आया होगा। दोनों ही Motorola ब्रांड से जुड़े हुये हैं, लेकिन इनकी कीमत, डिजाईन, फीचर्स और यूजर्स एक्सपीरियंस अलग-अलग हैं।
तो आइये आज हम बात करेंगे Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro के बारे में. कि कौनसा फ़ोन आपके लिए आपके बजट के अनुसार बेहतर हैं, और कौनसा फ़ोन आपको वैल्यू प्रदान करेगा ?

Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro Specifications
Android v 15 के साथ लॉन्च हो रहे हैं, इन दोनो फ़ोन में कई सारी खूबिया हैं, तो अगर आप Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro में से किसी भी एक फ़ोन के खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, और आप कंफ्यूजन में हैं, कि कोनसा फ़ोन खरीदना चाहिए और कौनसा नहीं. तो आपको ये लेख आपकी सारी कंफ्यूजन को दूर कर देगा.
तो आपको इसको खरीदने से पहले Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro के Specifications और Price के बारे में जानना बहुत ही जरुरी हैं। क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि किसको को खरीदना हैं. उसके बारे में आपके निर्णय में अहम भूमिका निभाएगा. तो आप इसके बारे में जानने के लिये नीचे दी गयी टेबल में देख सकते हैं।
Category | Motorola Edge 60 | Motorola Edge 60 Pro |
---|---|---|
Operating System | Android 15 | Android 15 |
Processor | Dimensity 7400 (6nm), 4xA78 2.6GHz + 4xA55 2.0GHz, Mali-G615 MC2 GPU | Dimensity 8350 Extreme (Ultra-efficient 4nm), 1xA715 3.35GHz + 3xA715 3.2GHz + 4xA510 2.2GHz, Mali-G615 MC6 GPU |
RAM | 12GB LPDDR4X with RAM Boost | 8GB / 12GB LPDDR5X with RAM Boost |
Internal Storage | 256GB UFS 2.2 (expandable up to 1TB microSD) | 256GB UFS 4.0 (no SD card slot) |
Battery | 5500mAh | 6000mAh |
Charging (wired) | 68W TurboPower™ | 90W TurboPower™ |
Wireless Charging | No | 15W wireless charging |
Reverse Charging | No | 5W wired reverse charging |
Display Size | 6.67” pOLED Quad Curved | 6.7” Super HD pOLED Quad Curved |
Display Resolution | 2712 x 1220 (1.5K), 446 ppi | 2712 x 1220 (1.5K), 446 ppi |
Refresh Rate | 120Hz | 120Hz |
Brightness (Peak) | 4500 nits | 4500 nits |
Brightness (HBM) | 1400 nits | 1400 nits |
Touch Sampling Rate | 300Hz (Gaming) | 300Hz (Gaming), 1500Hz Instantaneous |
Display Protection | Gorilla Glass 7i with anti-fingerprint & Aqua Touch | Gorilla Glass 7i with anti-fingerprint & Aqua Touch |
Body Dimensions | 161.2 x 73.08 x 8.25 mm | 160.69 x 73.06 x 8.24 mm |
Weight | 181g | 186g |
Water / Dust Protection | IP68 / IP69 + MIL-STD-810H | IP68 / IP69 + MIL-STD-810H |
Rear Main Camera | 50MP Sony LYTIA 700C, f/1.88, OIS | 50MP Sony LYTIA 700C, f/1.8, OIS |
Ultra-wide Camera | 50MP Ultra-wide + Macro | 50MP Ultra-wide + Macro |
Telephoto Camera | 10MP 3x Optical, 30x Super Zoom | 10MP 3x Optical, up to 50x Super Zoom |
Extra Camera | N/A | Multispectral 3-in-1 light sensor |
Rear Video Recording | 4K@30fps, FHD@60/30fps, Slow-mo FHD@240/120fps | 4K@30fps, FHD@60/30fps, Slow-mo FHD@240/120fps |
Front Camera | 50MP, f/2.0 | 50MP, f/2.0 |
Front Video Recording | 4K@30fps, FHD@30fps | 4K@30fps, FHD@60/30fps, Slow-mo FHD@120fps |
Speakers | Dual Stereo Speakers, Dolby Atmos | Dual Stereo Speakers, Dolby Atmos |
Microphones | 2 | 2 |
Bluetooth | Bluetooth 5.4 | Bluetooth 5.4 |
NFC | No | Yes |
Wi-Fi | Wi-Fi 6 (2.4/5/6 GHz) | Wi-Fi 6E (2.4/5/6 GHz) |
SIM | Dual SIM (pSIM + pSIM) | Dual SIM (pSIM + pSIM) |
Body Build | Rear: 3D Vegan Leather | Rear: Leather or Nylon Inspired Texture |
Colors | Pantone Shamrock, Gibraltar Sea | Pantone Dazzling Blue, Shadow, Sparkling Grape |
Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro Display
Moto Edge 60 में आपको 6.67 inches का pOLED Quad Curved डिस्प्ले देखने को मिलेगा। साथ ही इसमें आपको 1.5K रेज्यूलेशन मिलता हैं, और इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ऑफर करती हैं। इसके साथ डिस्प्ले में आपको 1400 nits (HBM) और 4500 nits (HDR peak) ब्राइटनेस लेवल देखने को मिलता हैं, जो किसी भी कंडीशन में आपको अच्छा अनुभव कराएगा।
और इसके साथ ही इसमें आपको IP68/IP69 + MIL STD-810H Certification की रेटिंग देखने को मिलती है, जो आपके स्मार्ट फ़ोन को धूल और पानी के छीटों से बचाव करेगा।
Motorola Edge 60 Pro में इस फ़ोन में भी आपको वही 6.7″inches का Super HD pOLED Quad Curved डिस्प्ले मिलता हैं, इसके साथ ही 1.5K के रेज़ल्यूशन के साथ आता हैं. और इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ऑफर करती हैं। इसके साथ डिस्प्ले में आपको 4500 nits (Peak) और (HBM: 1400 nits) ब्राइटनेस लेवल देखने को मिल जाता हैं।
और इसके साथ ही इसमें भी आपको IP68/IP69 + MIL STD-810H Certification की रेटिंग देखने को मिलती है, जो आपके स्मार्ट फ़ोन को धूल और पानी के छीटों से बचाव करेगा।
Lava Agni 3 vs Lava Blaze Duo 5G: बेस्ट गेमिंग फ़ोन ₹20,000 के अन्दर ?
Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro Camera
Moto Edge 60 इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. जिसमे 50MP Sony LYTIA™ 700C with OIS, f/1.88 Main कैमरा, 50MP (Ultrawide) f/2.0 aperture कैमरा और इसके साथ इसमें आपको 10MP (Telephoto) f/2.0 aperture के साथ जो कि 3x Optical Zoom और 30x Super Zoom, OIS कैमरा देखने को मिलेगा. जबकि इसके फ्रंट कैमरा में 50MP, f/2.0, 1.28µm Quad Pixel कैमरा देखने को मिलता हैं।
Motorola Edge 60 Pro में भी आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50MP (Sony LYTIA 700C) का Main कैमरा और 10MP (Telephoto) 3x ज़ूम और 50x Super Zoom, OIS कैमरा देखने को मिलेगा. इसके साथ इसमें आपको 50MP (Ultra-wide ) कैमरा मिलता हैं, जबकि Motorola Edge 60 Pro में फ्रंट कैमरा में भी 50MP का लैंस दिया गया हैं।
Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro Battery
अगर आप कोई भी फ़ोन खरीद रहे हैं, और अगर इसकी बैटरी परफॉरमेंस अच्छी नहीं हो तो कोई मतलब नहीं हैं उस फ़ोन का लेकिन Motorola Edge 60 में आपको 5500 mAh की बैटरी देखने को मिलती हैं. जो कि एक फ़ोन यूजर के लिए बेहतरीन हैं, और आपको फ़ोन को बार-बार चार्ज करने की जरुरत नहीं होगी, और साथ में इस पॉवरफुल फ़ोन को चार्ज करने के लिए इसमें आपको 68W फ़ास्ट wired चार्जर मिलेगा।
Motorola Edge 60 Pro में आपको 6000 mAh की बैटरी देखने को मिलती हैं. जो कि एक फ़ोन यूजर के लिए बेहतरीन हैं, और आपको फ़ोन को बार-बार चार्ज करने की जरुरत नहीं होगी, और साथ में इस पॉवरफुल फ़ोन को चार्ज करने के लिए इसमें आपको 90W फ़ास्ट wired चार्जर और 15W Wireless चार्जर मिलता हैं।
Vivo X200 Ultra Specifications, Launch Date & Price in india: 200MP ट्रिपल कैमरा, 6000mAh बैटरी.
Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro RAM & Storage
Moto Edge 60 में आपको 12GB + 256GB वेरियंट देखने को मिलता हैं, और इसके टाइप की बात करे तो इसमें आपको RAM में LPDDR4X और स्टोरेज टाइप की बात करे तो इसमें आपको UFS 2.2 देखने को मिलता हैं। और साथ ही इसमें आपको 1TB स्टोरेज तक microSD card* स्लॉट भी मिलता हैं।
Motorola Edge 60 Pro में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें आपको 8GB + 256GB, 12GB +256GB रैम के साथ इंटरनल स्टोरेज मिलता हैं। हालाँकि इसमे आपको Expandable Storage स्लॉट नहीं मिलता हैं। लेकिन इसमें रैम और स्टोरेज टाइप अच्छा दिया गया हैं।
Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro Processor
Moto ने अपने Edge 60 में प्रोसेसर को लेकर ध्यान रखा हैं, इसमें आपको MediaTek Dimensity 7400 का चिपसेट का उपयोग कर सकती हैं. जो कि इस फ़ोन को और भी बेहतरीन बनाता हैं।
जबकि Motorola Edge 60 Pro में आपको MediaTek Dimensity 8350 Extreme (4nm) चिपसेट के साथ देखने को मिलता हैं, और साथ इसके सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करे तो इसमें आपको 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सुरक्षा सपोर्ट मिलता हैं
Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro: Key Differences Summary.
Category | Motorola Edge 60 | Motorola Edge 60 Pro |
---|---|---|
Processor | Dimensity 7400 | Dimensity 8350 Extreme (better) |
RAM Type | LPDDR4X | LPDDR5X (faster) |
Storage | UFS 2.2 (expandable) | UFS 4.0 (non-expandable, faster) |
Battery | 5500mAh | 6000mAh |
Charging | 68W wired | 90W wired + 15W wireless + 5W reverse |
Touch Sampling | 300Hz | 1500Hz Instantaneous |
Telephoto Zoom | 30x | 50x |
NFC | No | Yes |
Wi-Fi | Wi-Fi 6 | Wi-Fi 6E |
Weight | 181g | 186g |
Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro Price in India
Motorola ब्रांड से जुड़े हुये दोनों Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro फ़ोन को लेकर जो ग्राहकों में उत्साह दिख रहा हैं, उसको लेकर उन्होंने इस फ़ोन के प्राइज को ग्राहकों के बजट अनुसार ही रखा होता हैं, तो Motorola Edge 60 अगर इसकी कीमत के बारे में बात करे तो 12GB + 256GB की कीमत ₹25,999 रखी गयी हैं, बैंक ऑफर्स के साथ आपको इससे कम में देखने को मिल सकता हैं।
जबकी Motorola Edge 60 Pro की कीमत के बारे में बात करे तो ये दो वेरियंट 8GB + 256GB और 12GB +256GB की कीमत क्रमशः ₹29,999 और ₹33,999 हैं। ये भी आपको कुछ ऑफर्स के साथ आपको इससे भी कम में मिल सकता हैं।
Final Conclusion: कौनसा फ़ोन किसके लिए बेस्ट हैं ?
Motorola Edge 60
- ये फ़ोन उनके लिए अच्छा हैं, जो थोडा सा अपना बजट ध्यान में रखकर चल रहे हैं, और साथ ही इनको microSD card* स्लॉट भी चाहिए।
- और इसमें आपको परफॉरमेंस, कैमरा, बैटरी, सब फ्लैगशिप लेवल का मिलता हैं।
Motorola Edge 60 Pro
- ये फ़ोन गेमिंग लवर, हैवी कैमरा यूजर्स और पॉवर यूजर्स लोगो के लिए हैं।
- ये फ़ोन उनके लिए अच्छा हैं, जिनको बजट की कोई चिंता नहीं हैं।
- और इसमें आपको परफॉरमेंस, कैमरा, बैटरी, सब नेक्स्ट फ्लैगशिप लेवल का मिलता हैं।
बाकी आप लोगो की क्या राय हैं, इस पर आप अपना सुझाव कृपया कमेंट बॉक्स में बताये जिससे मुझे और दूसरों को भी मदद मिले. और अन्य जानकारी आप ऊपर की तरफ दी गयी Motorola Edge 60 vs Motorola Edge 60 Pro की Key Differences Summary को पढ़कर अपने बजट के अनुसार अपने लिए फ़ोन को खरीद सकते हैं।
Disclaimer :– इस साईट पर जो जानकारी उपलब्ध है वो विभिन्न माध्यमो से उपलब्ध है, और इसमें समय के साथ कुछ बदलाव भी आ सकते है। कृपया आपसे निवेदन है, कि सही और सटीक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट और उनके द्वारा समय- समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, और उनके जो भी आधिकारिक घोषणाये होती है कृपया उसकी पालना करे।
- Also read this :-Poco F7 Ultra Launch Date, Specifications & Price in India : ऐसा क्या है ? इस फ़ोन में.
- Oppo K13 5G Launch Date, Specifications & Price in India: कीमत जानकर हैरान रह जाओगे.
- iQOO Neo 10 Pro+: 2K Flat डिस्प्ले और SD 8 Elite चिपसेट के साथ जाने इसके Launch Date और Specifications के बारे में.