आज हम बात करेंगे Nothing Phone 3a vs 3a Pro के फीचर्स और उसके असली फर्क के बारे में. तो आज का समय कॉम्पीटीशन का हैं, हर कंपनी अपने फ़ोन को सबसे अच्छा बताती हैं, लेकिन क्या वो वाकई में अच्छे होते हैं, इतना नही कंपनी अपने फ़ोन की सीरीज भी निकालती हैं, और उसमे एक नॉर्मल होता हैं और एक Pro के नाम से कंपनी अपने फ़ोन को लॉन्च करती हैं, और अपने Pro वर्जन फ़ोन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती हैं.

तो आइये आज हम बात करेंगे Nothing कंपनी के Phone 3a vs 3a Pro के बारे में. क्या वाकई में Nothing Phone 3a Pro अपनी सीरीज के Phone 3a से बेहतर हैं की नहीं ?
Nothing Phone 3a vs 3a Pro Specifications
अगर तुम Nothing Phone 3a और 3a Pro के बीच कन्फ्यूज हो रहे हो, तो ये कंपैरिजन टेबल तुम्हारा काम आसान कर देगा। यहाँ दोनों फोन्स के कलर, स्टोरेज, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट तक की सारी डिटेल्स साइड-बाय-साइड रखी हैं। मतलब एक ही नजर में साफ पता चल जाएगा कि कौन सा मॉडल तुम्हारे लिए बेस्ट है।
कैटेगरी | Nothing Phone 3a | Nothing Phone 3a Pro |
---|---|---|
कलर | ब्लैक, व्हाइट, ब्लू | ग्रे, ब्लैक |
स्टोरेज वेरिएंट | 8+128GB / 8+256GB | 8+128GB / 8+256GB / 12+256GB |
डिज़ाइन | 163.52×77.50×8.35mm, 201g | कंपनी ने अभी डिटेल शेयर नहीं की |
प्रोसेसर | Snapdragon 7s Gen 3 (4nm, 8-core, 2.5GHz तक) | |
GPU / NPU | Adreno GPU + Hexagon NPU (DSP v73, 1.5GHz) | |
ISP | Qualcomm Spectra | |
मुख्य कैमरा | 50MP Samsung, f/1.88, OIS+EIS | 50MP Samsung, f/1.88, OIS+EIS, 2x in-sensor zoom |
टेलीफोटो | 50MP Samsung, 2x optical, 30x zoom | 50MP Sony, 3x optical, 60x zoom |
अल्ट्रा-वाइड | 8MP Sony, f/2.2, 120° FOV | |
फ्रंट कैमरा | 32MP Samsung, 89° FOV | 50MP Samsung, 81.2° FOV |
वीडियो | 4K@30fps, 1080p@60fps, 120fps स्लो-मो, टाइमलैप्स | |
डिस्प्ले | 6.77″ Flexible AMOLED, 120Hz, 3000nits पीक ब्राइटनेस | |
Glyph लाइट | 26 ज़ोन, Torch, Timer, Music Visualiser आदि | |
बैटरी | 5000mAh, 50W फास्ट चार्ज (56 मिनट में फुल) | |
ऑडियो | ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, 2 HD माइक | |
कनेक्टिविटी | 5G, WiFi 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS (360° एंटीना) | |
IP रेटिंग | IP64 | |
सिम | Dual Nano SIM | |
सेंसर | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, Gyro, Compass आदि | |
सॉफ़्टवेयर | Nothing OS 3.1 (Android 15), 3 साल अपडेट + 6 साल सिक्योरिटी |
डिज़ाइन और पकड़ का असली अनुभव
अगर फोन की डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो यहाँ पर दोनों फोन्स यानी Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro अलग-अलग तरह का अनुभव देते हैं। सबसे पहले बात करें Nothing Phone 3a की – ये हाथ में पकड़ने पर वाकई थोड़ा ज़्यादा ‘कंफर्टेबल लगता है। साइज और वज़न बैलेंस्ड होने की वजह से ये लंबे समय तक पकड़ने पर भी हाथ में भारी या असुविधाजनक नहीं लगता।
अब आते हैं Nothing Phone 3a Pro पर – इसका जो कैमरा बम्प है, वो काफी बड़ा दिया गया है। इतना बड़ा कि आप इसे अपनी उंगली से भी पकड़ सकते हैं। यानी फोन को टेबल पर रखने पर हल्का wobble ज़रूर होगा।दोनों फोन में आपको ग्लास बैक डिजाईन मिलता है, जो प्रीमियम फील तो देता ही है। लेकिन इसके लूक को लेकर लोगों की राय थोड़ी मिक्स्ड है। कुछ लोगों को ये डिजाईन काफी यूनिक और स्टाइलिश लगा, वहीं कुछ लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
जहाँ तक मेरी राय की बात है, तो मुझे इसका डिजाईन और ग्लास फिनिश काफ़ी बढ़िया लगी। खासकर ट्रांसपरेंट स्टाइल और Glyph interface के साथ ये फोन हाथ में पकड़ते ही अलग तगड़ा दिखता है।
3a vs 3a Pro डिस्प्ले क्वालिटी और छोटी कमी
Nothing Phone 3a और 3a Pro दोनों में आपको एक ही साइज और लगभग सेम फीचर्स वाला डिस्प्ले मिलता है। इसमें 6.77 इंच का Flexible AMOLED पैनल दिया गया है, जो 1080×2392 pixels रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस डिस्प्ले की 3000 nits (peak) ब्राइटनेस इतनी ज्यादा है कि धूप में भी स्क्रीन देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। कुल मिलाकर वीडियो देखने, गेमिंग करने या रेगुलर यूज़ के लिए इसका डिस्प्ले शानदार है।
और भाई हाँ, लेकिन एक छोटी कमी ज़रूर है – इसके बेज़ल्स थोड़े मोटे लगते हैं। इस प्राइस रेंज में कंपनी इन्हें और पतला कर सकती थी, जिससे लूक और भी प्रीमियम लगता।
Nothing Phone 3a vs 3a Pro कैमरा फर्क साफ
Nothing Phone 3a और 3a Pro दोनों में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमे 50MP (Samsung) का Main कैमरा और 50MP (Telephoto) और इसके साथ इसमें आपको 8MP (Ultra-wide ) कैमरा मिलता हैं। लेकिन यहाँ पर असली फर्क कैमरा सेंसर में देखने को मिलता है। Nothing Phone 3a में मैंन कैमरा में Samsung का GN9 सेंसर है, जबकि Pro में नया और बड़ा GNJ सेंसर दिया गया है। इसी वजह से Pro वर्ज़न की फोटो ज्यादा शार्प, डिटेल्ड और अपीलिंग आती है, जबकि 3a की फोटो अच्छी होते हुए भी उतनी गहराई और रिचनेस नहीं दिखाती।
और भाई Phone 3a में Telephoto लेंस है, वहीं Pro में Periscope लेंस मिल जाता है। ज़ूम करके फोटो खींचो तो Pro का आउटपुट वाकई तगड़ा लगता है। दूर की चीज़ भी साफ निकल आती है, जबकि 3a में डिटेल थोड़ी कम लगती है। साथ में ये दोनों में 8MP Ultra-wide का है। इसका काम बस इतना है कि ग्रुप फोटो या क्लिक कर लो। फोटो ठीक-ठाक आती है, लेकिन बहुत तगड़ी यहां देखने को नहीं मिलती है।

अगर फ्रंट कैमरा कि बात करे तो 3a – 32MP सेल्फी कैमराके साथ फोटो तो अच्छी आती है, लेकिन 4K video रिकॉडिंग का आप्शन नहीं है। जबकी 3a Pro – 50MP का Selfie कैमरा मिलता है, जिससे फोटो ज्यादा शार्प और नेचुरल आती है, और यहां आप 4K में वीडियो भी बना सकते हो।
तो भाई मेरे अनुसार दोनों फोन्स अपने प्राइस पर अच्छे कैमरा देते हैं। लेकिन अगर आपको फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में ज्यादा डिटेलिंग, ज़ूम और शार्पनेस चाहिए, तो Pro वर्ज़न ज्यादा बेहतर साबित होगा।
Nothing Phone 3a vs 3a Pro बैटरी गेम में कौन जीता?
अगर आप कोई भी फ़ोन खरीद रहे हैं, और अगर इसकी बैटरी परफॉरमेंस अच्छी नहीं हो तो कोई मतलब नहीं हैं उस फ़ोन का लेकिन Nothing Phone 3a vs 3a Pro में आपको 5000 mAh की बैटरी देखने को मिलती हैं. जो कि एक फ़ोन यूजर के लिए बेहतरीन हैं, और आपको फ़ोन को बार-बार चार्ज करने की जरुरत नहीं होगी, और साथ में इस पॉवरफुल फ़ोन को चार्ज करने के लिए इसमें आपको 50W फ़ास्ट wired चार्जर मिलेगा, जो सिर्फ 56 मिनट में फोन को 0 से 100% तक चार्ज कर देता है। मतलब सुबह उठकर चार्ज पर लगाया और नाश्ता खत्म होते-होते फोन तैयार।
और भाई स्क्रीन ऑन टाइम के बारे में बात करे तो नार्मल यूज़ – लगभग 8 घंटे और हैवी यूज़ तो लगभग 6.5 से 7 घंटे देखने को मिल जाता है।
कुल मिलाकर बैटरी को लेकर कोई शिकायत करने की जरूरत नहीं। हाँ, और भी तेज़ चार्जिंग (जैसे 80W या 100W) मिलती तो मज़ा डबल हो जाता, लेकिन ऑवरआल इस प्राइस पर बैटरी तगड़ी मिलती है।
Nothing Phone 3a vs 3a Pro RAM & Storage
एक पॉवरफुल को चलाने के लिये इसमें रैम और स्टोरेज का महत्वपूर्ण काम होता हैं, अगर किसी भी फ़ोन में रैम और स्टोरेज अच्छा नहीं हैं, तो वो फ़ोन कोई काम का नहीं हैं, लेकिन Nothing Phone 3a में आपको तीन वेरियंट दखने को मिलते हैं- 8GB+128GB / 8GB+256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता हैं, जबकि Nothing Phone 3a Pro में आपको तीन वेरियंट दखने को मिलते हैं- 8GB+128GB / 8GB+256GB और 12GB+256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता हैं।
Performance में Average लेकिन Software में Heavy
Nothing Phone 3a और 3a Pro दोनों में Snapdragon 7s Gen 3 चिप लगा है। अब सच बताऊँ तो ये चिपसेट कागज़ पर थोड़ा एवरेज ही लगता है, लेकिन भाई इस बार सॉफ़्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन ने कमाल कर दिया। इसमें आपको 3 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक Security अपडेट मिलते हैं। यानी लंबे समय तक फोन स्मूथ और सिक्योर रहेगा – ये चीज़ काफी बढ़िया है।
और भाई गेमिंग कि बात करे तो अगर आप गेमिंग के शौकीन हो तो – COD Mobile: 90 FPS तक खेल सकते हो और BGMI: 120 FPS तक support करता है। लेकिन हाँ, इतना स्मूथ एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा जैसा फ्लैगशिप चिपसेट में आता है, लेकिन गेमप्ले थोड़ा बहुत कंप्रोमाइज करके ठीक-ठाक एन्जॉय कर सकते हो।
Nothing Phone 3a vs 3a Pro Price in India क्या मिलेगी ?
Nothing कंपनी ने Phone 3a और 3a Pro दोनों का price इस बार ऐसा रखा गया है कि ज्यादातर लोग इसे बजट के अंदर अच्छा आप्शन मान रहे हैं।
- Nothing Phone 3a (8GB+128GB): ₹24,999
- Nothing Phone 3a Pro (8GB+128GB): ₹29,999
मतलब दोनों के बीच में लगभग ₹4,000 से ₹5,000 का फर्क है।
Key Differences Summary
अगर तुम Nothing Phone 3a और 3a Pro के बीच फटाफट फर्क देखना चाहते हो तो नीचे की टेबल पढ़ो — सीधी, साफ और पर्सनल टोन में।
फीचर | क्या फर्क है (किसे चुनें) |
---|---|
फ्रंट कैमरा | 3a: 32MP — अच्छा सेल्फी अनुभव। 3a Pro: 50MP — ज्यादा डिटेल, अगर आप सेल्फी/व्लॉग करते हो तो Pro बढ़िया। |
टेलीफोटो / ज़ूम | 3a: 2x ऑप्टिकल, ~30x इन-सेंसर ज़ूम। 3a Pro: 3x ऑप्टिकल, ~60x अल्ट्रा ज़ूम — ज़ूम के शौकीनों के लिए Pro साफ जीतता है। |
स्टोरेज / RAM विकल्प | 3a: 8GB तक उपलब्ध। 3a Pro: 12GB वेरिएंट भी मिलता है — भारी मल्टीटास्किंग/गेमिंग चाहिए तो Pro लें। |
कैमरा सेंसर और क्वालिटी | 3a में Samsung सेंसर, Pro में Sony/Samsung कॉम्बो — Pro से शार्पनेस और रंग बेहतर मिल सकते हैं। |
डिज़ाइन & जानकारी | 3a का साइज/वज़न कन्फर्म है (163.52×77.50×8.35mm, 201g)। 3a Pro की कुछ डिटेल्स अभी आधिकारिक नहीं हैं — अगर पूरी स्पेसिफिकेशन चाहिए तो Pro के फाइनल रिवील का इंतज़ार करें। |
Final Verdict: कौनसा आपको खरीदना चाहिए?
मेरे अनुसार इस प्राइस रेंज पर दूसरे ब्रांड इससे भी अच्छे फीचर्स देते है, लेकिन अगर इनमे से बात करे तो Nothing Phone 3a vs 3a Pro दोनों फोन अपनी-अपनी जगह अपने प्राइज पॉइंट में सही हैं. परफॉरमेंस की बात करें तो दोनों में ही Snapdragon 7s Gen 3 है — जो सच कहूं तो इस price पर थोड़ा एवरेज चिपसेट माना जाएगा। लेकिन सॉफ़्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन की वजह से परफॉरमेंस ठीक-ठाक निकल कर आती है। लेकिन ऑवरआल सारी चीजे अच्छी मिलती है।
- Nothing Phone 3a:- अगर आपको पॉवरफुल और बेस्ट डिजाईन वाला और रेगुलर यूजर्स के लिए बेस्ट हैं।
- Nothing Phone 3a Pro:- ये फ़ोन उनके लिए जो कैमरा लवर्स हो और इसके साथ इसमें आपको 60x क्लियर ज़ूम और मल्टीटास्किंग कार्यो के ये बेहतर ढंग से परफॉर्म कर पाएगा, क्योंकि इसमें आपको 12GB RAM तक का आप्शन मिलता हैं।
FAQs:- Nothing Phone 3a vs 3a Pro
Q1: Nothing Phone 3a vs 3a Pro में सबसे बड़ा फर्क क्या है?
Ans: सबसे बड़ा फर्क कैमरा और RAM में है। Phone 3a में 32MP फ्रंट कैमरा और मैक्स 8GB RAM है, जबकि Phone 3a Pro में 50MP फ्रंट कैमरा और 12GB RAM तक का ऑप्शन मिलता है।
Q2: क्या Nothing Phone 3a और 3a Pro का डिस्प्ले सेम है?
Ans: हाँ, दोनों में 6.77-inch का Flexible AMOLED डिस्प्ले है, 120Hz refresh rate और 3000 nits brightness के साथ।
Q3: Nothing Phone 3a vs 3a Pro की बैटरी परफॉर्मेंस कैसी है?
Ans: दोनों में 5000mAh की बैटरी और 50W fast charging सपोर्ट है, जो करीब 56 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
Q4: Nothing Phone 3a Pro का कैमरा Phone 3a से बेहतर क्यों है?
Ans: Pro वर्ज़न में 50MP का फ्रंट कैमरा, Sony का telephoto sensor और 60x zoom तक का सपोर्ट है, जबकि Phone 3a में 32MP फ्रंट कैमरा और 30x zoom मिलता है।
Q5: Nothing Phone 3a vs 3a Pro की इंडिया में कीमत में कितना फर्क है?
Ans: दोनों के बेस वेरिएंट में करीब 4 से 5 हज़ार का प्राइस डिफरेंस है। Pro वर्ज़न थोड़ा महंगा है लेकिन फीचर्स भी ज्यादा मिलते हैं।
Q6: किसे खरीदना बेहतर रहेगा – Nothing Phone 3a या 3a Pro?
Ans: अगर आप नॉर्मल यूजर हैं तो Phone 3a आपके लिए परफेक्ट है। लेकिन अगर आप कैमरा लवर हैं या हैवी यूज करते हैं तो Phone 3a Pro आपके लिए बेस्ट रहेगा।
Disclaimer :– इस साईट पर जो जानकारी उपलब्ध है वो विभिन्न माध्यमो से उपलब्ध है, और इसमें समय के साथ कुछ बदलाव भी आ सकते है। कृपया आपसे निवेदन है, कि सही और सटीक जानकारी के लिए Nothing कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट और उनके द्वारा समय- समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, और उनके जो भी आधिकारिक घोषणाये होती है कृपया उसकी पालना करे।