आजकल Oppo कंपनी टेक जगत में धमाल मचा रही है, उन्होंने अपने दो दमदार स्मार्टफोन Oppo Reno 14 vs Reno 14 Pro लॉन्च किए हैं, दोनों ही स्मार्टफोन भाई एक दम टॉप क्वालिटी के हैं। दोनों के कैमरा, डिजाईन,परफॉरमेंस जबरदस्त हैं, अब सवाल ये उठता हैं, कि क्या ₹10,000 ज्यादा देकर Pro लेना सही रहेंगा ? या फिर Reno 14 ही हमारे सारे काम कर देगा। तो इस आर्टिकल में हम का डिटेल्ड रिव्यु करेंगे। जिमसे किस यूजर्स के लिए कौनसा स्मार्टफोन बेस्ट रहेगा ?

Oppo Reno 14 vs Reno 14 Pro Specifications Review
नीचे मैंने Reno 14 और Reno 14 Pro का एक-दूसरे की तुलना की है। टेबल में हर स्पेक्स के साथ छोटा-सा मेरा पर्सनल व्यू भी लिखा है ताकि आपको सिर्फ नंबर ही नहीं, बल्कि उनका असली फर्क भी समझ आए।
Oppo Reno 14 vs Reno 14 Pro — Quick Specs (Compare)
नीचे Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro का side-by-side स्पेसिफिकेशन comparison दिया गया है।
Category | Oppo Reno 14 | Oppo Reno 14 Pro |
---|---|---|
Dimensions | 15.79 × 7.47 × 0.74 cm |
16.34 × 7.70 × 0.75–0.76 cm |
Weight | 187 g |
201 g |
Display | 6.59″ AMOLED, 1256×2760 |
6.83″ AMOLED, 1272×2800 |
Chipset | MediaTek Dimensity 8350 |
MediaTek Dimensity 8450 |
Rear Camera | 50+8+50 MP |
50+50+50 MP |
Front Camera | 50 MP |
50 MP |
Battery | 6000 mAh + 80W wired |
6200 mAh + 80W wired + 50W wireless |
OS / Unlock | ColorOS 15 • In-display FP • Face Unlock | ColorOS 15 • In-display FP • Face Unlock |
डिज़ाइन और लुक: कौन सा ज्यादा प्रीमियम लगता है?
तो सबसे पहले हम Oppo Reno 14 के बारे में बात करेंगे। भाई इसका जो ग्रीन कलर वेरियंट हैं, वो क्या कलर का यूज़ करा रहा हैं, कि पहली बार कोई इस कलर का इतना अच्छा इस्तेमाल किया हैं। मतलब कि पीछे की तरफ ये जो वेलवेट ग्लास देखने को मिलता हैं, जो कि भाई बहुत ज्यादा मस्त दिख रहा हैं। और इस पर ये फिंगरप्रिंट मैगनेट भी नहीं हैं। और भाई ये साइड के कैमरा मॉडल पे जो ग्रीन कलर ये जब लाइट इस पड़ती हैं तब ये ग्लो होता हुआ जो दिखता हैं, वो काफी ज्यादा तगड़ा लगता है। इसमें आपको मेटल फ्रेम देखने को मिलता हैं।
जबकी Reno 14 Pro में भी आपको मेटल फ्रेम देखने को मिलता हैं। अगर इसके लूक के बार में बात करे तो इसमें जो ये व्हाइट पर्ल कलर भाई क्या ये कलर हैं, इसमें आपको नाम से ही समज में आ गया होगा। कि जब इसपे लाइट पड़ती हैं, तो ये अपने अलग-अलग शेड दिखाता हैं। इसमें आपको एक ब्लू शेड और अप्पर साइड में येलो टिंट शेड दिख जाता हैं। और बहुत ज्यादा ऐलिगेंट लूक के साथ आता हैं। इसके पीछे का मेट फिनिश भी भाई बहुत शानदार दिया गया हैं। मतलब के प्रीमियम लगता हैं। जो साइड के फ्रेम हैं, वो अच्छी क्वालिटी के हैं। और हाथ में तो ये लाजवाब सा प्रीमियम फील देता हैं।
दोनों फ़ोन में आपको साइज़ का थोडा सा डिफरेंस देखने को मिलता हैं, क्योंकि Pro वेरियंट थोडा सा बड़ा है। तो भाई दोनों स्मार्टफोन देखने में, बिल्ड क्वालिटी में और डिजाईन में शानदार हैं।
OPPO K13 Turbo 5G Review — ₹25,000 में Flagship Level Features?
स्क्रीन एक्सपीरियंस: डिस्प्ले में क्या अलग है दोनों में?
भाई, OPPO Reno 14 में आपको 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलता है, और Reno 14 Pro में यह थोड़ा बड़ा, 6.83 इंच का है। दोनों ही फोन में 1.5K FHD+ AMOLED (Flexible) स्क्रीन लगी है, मतलब कलर्स जिंदा, कंट्रास्ट गहरा और देखने में मज़ा आता है। मैंने खुद स्क्रॉलिंग और गेमिंग टेस्ट की—दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है, तो UI और गेमिंग बहुत स्मूथ लगती है।
ब्राइटनेस की बात करूँ तो 1200 निट्स की टॉप ब्राइटनेस दोनों में है। दिन की धूप में भी स्क्रीन साफ़ दिखती है और कोई मुश्किल नहीं होती। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो भी काफी बढ़िया है, इसलिए फोन हाथ में पकड़ने और देखने में modern फील देता है। और लो लाइट में यूज़ करते समय भी दिक्कत नहीं। दोनों में PWM Dimming है, मतलब आंखों पर स्ट्रेस कम और रात में भी आराम से फोन इस्तेमाल कर सकते हो।
और भाई, सुरक्षा की चिंता मत करो। Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दोनों में है, तो स्क्रैच या हल्की-फुल्की चोट से फोन सुरक्षित रहता है। कुल मिलाकर, चाहे Reno 14 हो या Reno 14 Pro, दोनों की डिस्प्ले अपने प्राइस सेगमेंट में काफी दमदार और प्रीमियम फील देती है।
Motorola G96 5G Specifications Leak जाने इसके Launch Date & Price के बारे में.
कौन सा Reno क्लिक करेगा ज्यादा शानदार फोटो?
Oppo Reno 14 में आपको 50MP (OMNIVISION 50E) का OIS Main कैमरा और साथ इसमें आपको 50MP (Samsung JN5 Telephoto) 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा. और इसके साथ ही इसमें 8MP (Ultrawide) कैमरा भी मिलता हैं, जबकि इसके फ्रंट कैमरा में भी 50MP का लैंस दिया गया हैं।
जबकी Oppo Reno 14 Pro इसमें भी आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता हैं, जिसमे आपको 50MP (Sony IMX 882) का OIS Main कैमरा और साथ इसमें आपको 50MP (Samsung JN5 Telephoto) 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा. और इसके साथ ही इसमें 50MP (Ultrawide) कैमरा भी मिलता हैं, जबकि इसके फ्रंट कैमरा में भी 50MP का लैंस दिया गया हैं।
ये तो उसके फीचर्स हो गए हैं, अब Oppo Reno 14 vs Reno 14 Pro दोनों स्मार्टफोन के कैमरा में तगड़ा डिफरेंस हैं, जहाँ Reno 14 में आपको 8MP (Ultrawide) कैमरा मिलता हैं, वहीं Reno 14 Pro में आपको 50MP (Ultrawide) का कैमरा मिलता हैं। और कैमरा परफॉरमेंस कि बात करे तो दोनों में Reno 14 के मुकाबले थोड़े अच्छा कलर करेक्शन, बेहतर ऑप्टिमाइजेशन, शार्पनेस वगरह थोड़ी से बेहतर Reno 14 Pro में देखने को मिल जाती हैं। Reno 14 में भी बहुत शानदार फोटो आते हैं, और आप एक- दूसरे की तुलना नहीं कर सकते हो। क्योंकि भाई दोनों के कीमत में भी डिफरेंस हैं।
कुल मिलाकर दोनों स्मार्टफोन में कैमरा जबदस्त हैं, एक अपने प्राइस सेगमेंट में अच्छा हैं, और दूसरा अपने सेगमेंट में अच्छा हैं।
Reno 14 vs Pro: बैकअप और फास्ट चार्जिंग का सच
OPPO Reno 14 में आपको 6000mAh की बैटरी मिलती है, जबकि Reno 14 Pro में ये 6200mAh की थोड़ी बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। साथ ही, Reno 14 Pro में 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है, जो थोड़ा convenience जोड़ देता है।
अब बात करते हैं बैटरी बैकअप की। अगर आप दोनों फोन को रोज़मर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो, कॉलिंग और हल्का इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए यूज़ कर रहे हैं, तो दोनों फोन लगभग एक जैसे बैकअप देते हैं। यानी गेमिंग या भारी काम न करें तो आपको एक दिन या उससे थोड़ा ज्यादा आराम से बैटरी मिल जाएगी।
तो सीधे शब्दों में कहें तो, बैटरी के मामले में Reno 14 Pro थोड़ा बेहतर लगता है, लेकिन Reno 14 भी पीछे नहीं है और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में पूरी तरह से भरोसेमंद है।
Realme P3 5G vs OPPO K13 5G: गेमिंग, कैमरा और बैटरी में कौन है असली विजेता?
Reno 14 और Pro की रैम-स्टोरेज कौनसा फोन खरीदे ?
Oppo Reno 14 में आपको तीन वेरियंट मिलते हैं – 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB। अगर आप सामान्य इस्तेमाल करते हैं तो 8GB वाला वेरियंट आपके लिए आराम से काफी रहेगा। लेकिन अगर आप एक साथ कई ऐप्स चलाते हैं, गेमिंग करते हैं या भारी काम करते हैं तो 12GB वाला वेरियंट बेहतर रहेगा। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिसकी वजह से फोन तेज़ चलता है और ऐप्स जल्दी खुलते हैं।
वहीं Reno 14 Pro थोड़ा अलग है। इसमें सिर्फ 12GB वाले वेरियंट मिलते हैं – 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ। यानी ये फोन सीधे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो पावर और स्मूद एक्सपीरियंस चाहते हैं। अच्छी बात ये है कि दोनों ही फोन्स में एक्सपैंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, तो ज़रूरत पड़ने पर आप मेमोरी कार्ड लगाकर स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
Reno 14 vs Pro: कौन सा प्रोसेसर देगा आपको स्मूथनेस ?
अगर हम Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro की प्रोसेसिंग पावर की बात करें, तो भाई, दोनों में आपको काफी दमदार चिपसेट देखने को मिलते हैं। Reno 14 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट है, जो कि Dimensity 8300 का अपग्रेड वर्ज़न माना जाता है। इसका मतलब ये हुआ कि फोन का परफॉर्मेंस पहले से थोड़ा बेहतर और स्मूथ है, चाहे आप सोशल मीडिया चला रहे हों, वीडियो देख रहे हों या हल्का गेमिंग कर रहे हों।
अब प्रो वर्ज़न की बात करें तो Reno 14 Pro में आपको MediaTek Dimensity 8450 मिलता है, जो Dimensity 8400 का अपग्रेड है। और भाई, इसकी ताकत आप AnTuTu स्कोर में भी देख सकते हैं – Reno 14 में लगभग 1.3M+ स्कोर आता है, वहीं Reno 14 Pro में ये बढ़कर 1.6M+ हो जाता है। मतलब, प्रो वर्ज़न में भारी गेम्स, मल्टीटास्किंग और भारी एप्लिकेशन भी काफी स्मूथ चलते हैं।
तो मेरा व्यक्तिगत अनुभव ये है कि दोनों अपने प्राइस सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। Reno 14 भी बहुत संतुलित है, और Pro वर्ज़न थोड़ी एक्स्ट्रा पावर और स्मूथनेस के साथ आता है।
Oppo Reno 14 vs Reno 14 Pro :-Key Differences Summary.
Aspect | Oppo Reno 14 | Oppo Reno 14 Pro |
---|---|---|
Display Size | 16.74cm AMOLED | 17.35cm AMOLED |
Resolution | 1256 × 2760 pixels | 1272 × 2800 pixels |
Chipset | MediaTek Dimensity 8350 | MediaTek Dimensity 8450 |
GPU | ARM G615 MC6 | ARM G720 MC7 |
Camera Quality | 50+8+50MP Triple Camera | Triple 50MP High-end Camera |
Battery Capacity | 6000mAh | 6200mAh |
Charging Tech | 80W SUPERVOOC | 80W SUPERVOOC + 50W AIRVOOC |
Wireless Charging | Not Available | Available (AIRVOOC) |
Weight | 187g | 201g |
Processor Performance | Good | Better and Faster |
Graphics Performance | Decent | Superior Graphics |
Video Recording Options | Up to 4K 60fps | 4K 60fps + Wireless HDR Modes |
Oppo Reno 14 vs Reno 14 Pro Price in India
तो भाई Oppo ने अपने Reno 14 कि कीमत 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरियंट की बात करू तो ₹39,999, ₹39,999 और ₹42,999 की कीमत पर मिल रहा हैं, और बैंक ऑफर्स के साथ आपको इससे भी कम कीमत में ये स्मार्टफोन मिल सकता हैं।
जबकी Reno 14 Pro अगर इसकी कीमत के बारे में बात करे तो क्रमश: 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरियंट कीमत की बात करे तो वह ₹49,999 और ₹54,999 रखी गयी हैं।
OnePlus 13s vs Vivo X200 FE: कौन सा फोन बेहतर है? Display, Camera, Battery Comparison देखें!
Oppo Reno 14 vs Reno 14 Pro किसके लिए कौनसा बेस्ट हैं ?
भाई, Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro दोनों ही अपने प्राइस सेगमेंट में शानदार हैं। Reno 14 आपको हल्का, स्मूथ और बजट-फ्रेंडली अनुभव देता है, जबकि Reno 14 Pro थोड़ा प्रीमियम, कैमरा और परफॉर्मेंस में अपग्रेडेड है।
अगर आप ज्यादा प्रो-लेवल गेमिंग, बेहतर कैमरा और वायरलेस चार्जिंग चाहते हो तो Reno 14 Pro बढ़िया है। वरना, Reno 14 भी रोज़मर्रा के इस्तेमाल और बैटरी बैकअप के लिए शानदार है।
कुल मिलाकर, दोनों स्मार्टफोन अपने-अपने तरीके से वैल्यू-फॉर मनी हैं।
फ़ीचर | Oppo Reno 14 | Oppo Reno 14 Pro |
---|---|---|
फायदे (Pros) |
– हल्का और एक हाथ में आराम से पकड़ सकते हैं – Smooth 120Hz AMOLED डिस्प्ले scrolling और media के लिए मज़ेदार – 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ बैटरी पूरा दिन चलती है – कैमरा रोज़मर्रा की फोटो के लिए शानदार – अलग-अलग RAM/Storage विकल्प मौजूद |
– प्रीमियम लुक और feel—हाथ में classy लगता है – Triple 50MP कैमरे, ultrawide shots sharper – MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर smooth performance देता है – 50W वायरलेस + 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट – थोड़ी बड़ी बैटरी से extra बैकअप मिलता है |
नुकसान (Cons) |
– Ultrawide कैमरा सिर्फ 8MP है – Build Pro जितना प्रीमियम नहीं लगता – प्रोसेसर Reno 14 Pro जितना तेज़ नहीं |
– भारी और थोड़ी बड़ी, पॉकेट में कम फिट – सिर्फ 12GB RAM विकल्प—flexibility कम – Standard Reno 14 से महंगा |
FAQ – Oppo Reno 14 vs Reno 14 Pro
Q1: दोनों फोन की बैटरी कितनी दमदार है?
Ans. भाई, Reno 14 में 6000mAh और Reno 14 Pro में 6200mAh की बैटरी है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में दोनों आराम से 1 दिन से ज्यादा चल जाते हैं। अगर गेमिंग या वीडियो स्ट्रिमिंग नहीं करते तो दोनों आपको बिना चार्जिंग के पूरे दिन आराम से निकाल देंगे।
Q2: कैमरा में बहुत फर्क है क्या?
Ans. हाँ, थोड़ा फर्क जरूर है। Reno 14 में आपको 8MP ultrawide कैमरा मिलता है, जबकि Reno 14 Pro में 50MP ultrawide है। Pro वेरिएंट में रंग और शार्पनेस थोड़ी बेहतर मिलती है। लेकिन भाई, Reno 14 भी काफी अच्छे फोटो खींचता है।
Q3: प्रदर्शन (Processor & Gaming) कैसा है?
Ans. Reno 14 में MediaTek Dimensity 8350 और Reno 14 Pro में Dimensity 8450 चिपसेट है। दोनों स्मूथ हैं, पर Pro थोड़ी तेज और future-proof है। नार्मल गेमिंग और रोज़मर्रा के काम के लिए Reno 14 भी पूरी तरह ठीक है।
Q4: डिस्प्ले और डिजाइन में कौन बेहतर है?
Ans. दोनों के डिस्प्ले AMOLED हैं और 120Hz रिफ्रेश रेट देते हैं। Pro थोड़ा बड़ा और immersive है। डिजाइन की बात करें तो Reno 14 का ग्रीन कलर वेरियंट मस्त लगता है, वहीं Reno 14 Pro का व्हाइट पर्ल प्रीमियम और अलग शेड्स के साथ दिखता है।
Q5: कौन सा फोन लेना चाहिए?
Ans. भाई, अगर आप बजट में रहते हुए शानदार अनुभव चाहते हो तो Reno 14 बढ़िया है। लेकिन अगर कैमरा, प्रोसेसर और वायरलेस चार्जिंग की चिंता है तो Reno 14 Pro लेना सही रहेगा।
Disclaimer :– इस साईट पर जो जानकारी उपलब्ध है वो विभिन्न माध्यमो से उपलब्ध है, और इसमें समय के साथ कुछ बदलाव भी आ सकते है। कृपया आपसे निवेदन है, कि सही और सटीक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट और उनके द्वारा समय- समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, और उनके जो भी आधिकारिक घोषणाये होती है कृपया उसकी पालना करे।