RJ Mahvash And Yuzvendra chahal :- हाल ही में, महविश को भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में देखा गया, जिससे उनकी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले भी, एक क्रिसमस समारोह की तस्वीर में चहल और महविश को एक साथ देखा गया था, जिसने डेटिंग की अफवाहों को जन्म दिया था, जिसे बाद में महविश ने निराधार बताया था।
RJ #Mahvash shared pics with #yuzvendrachahal from the #ChampionsTrophyFinal . Their appearance together in Dubai has set the internet abuzz with dating rumours amid Chahal’s ongoing divorce. #Mahvash #ChampionsTrophy2025 #RJMahvash #chahal #dhanashreeverma #ChampionsTrophy pic.twitter.com/iXPvxkY1CO
— Salar News (@EnglishSalar) March 10, 2025
RJ Mahvash कौन है ?
RJ Mahvash एक सोशल मीडिया इनफ्लुन्सर ,युटूबर और रेडियो जॉकी है, इसके साथ ही वो अभिनेत्री और फिल्म निर्माता भी है। उनका असली नाम Mahvash Amu है, इनका जन्म 27 अक्टूबर 1996 को यूपी के अलीगढ़ में हुआ। और RJ Mahvash ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय से स्नातक की पढाई पूरी की। और दिल्ली से उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली। उनकी माँ एक गायनेकोलॉजिस्ट हैं।
RJ Mahvash करियर
RJ Mahvash ने अपने कॉलेज के अंतिम वर्ष में रेडियो जॉकी के रूप में करियर की शुरुआत की और बाद में कंटेंट क्रिएटर बन गईं, जहां उन्होंने ब्रेट ली, सुरेश रैना और क्रिस गेल जैसे क्रिकेटरों के साथ सहयोग किया। उन्होंने ‘बोल्ड और बोल्ड’ नामक अपना शो भी होस्ट किया।
इन्होने फिल्म ‘Section 108’ को प्रोड्यूस भी किया है, हालाँकि ये फिल्म 2024 में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन किसी कारण- वश अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है, अटकले लगाई जा रही है की इस वर्ष 2025 में ये फिल्म रिलीज़ हो जायेगी |

RJ Mahvash जिन्होंने अपने मनोरंजक प्रैंक कॉल्स और सामाजिक प्रयोगों के माध्यम से पहचान बनाई है। उनकी जीवंत शैली और करिश्माई व्यक्तित्व ने उन्हें एक मजबूत प्रशंसक आधार प्रदान किया है, जिससे वे उद्योग में एक प्रमुख आवाज़ बन गई हैं।
RJ Mahvash Net worth
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मासिक आय ₹70,000 से ₹80,000 के बीच है। अगर उनकी सालाना आय की बात करे तो वो लगभग ₹8.4 लाख से ₹9.6 लाख तक बताई गई है। इसके अलावा इनका youtube चैनल भी है तो वहा से भी उनको आय हो जाती है, और instagram हैण्डल पर मिलियन लोग इन्हें फॉलो करते है, तो वहा से ब्रांड एंडोर्समेंट करके भी वो अपने आय अर्जित कर लेती है।

RJ Mahvash सोशल मीडिया हैंडल
RJ Mahvash सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके निम्नलिखित हैंडल्स हैं:
इंस्टाग्राम:@rj.mahvash
फेसबुक:@itsrjmahvash
ट्विटर (एक्स):@Mirchimahvash
यूट्यूब:@rj.mahvash01

इन प्लेटफ़ॉर्म्स पर, RJ Mahvash अपने प्रैंक वीडियो, फैशन संबंधित सामग्री, और यात्रा से जुड़े अनुभव साझा करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, फेसबुक पर लगभग 3 लाख लोग इन्हें फॉलो करते है, और यूट्यूब पर 8 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।