2025 में लो-रेंज स्मार्टफ़ोन मे भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा हैं. कई कंपनिया ग्राहकों की जरुरतो के हिसाब से लो-रेंज कीमत वाले फ़ोन भी निकालती हैं, अगर आप एक नया स्मार्टफ़ोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, और आपका बजट ₹10,000 के आस-पास हैं, और आप ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं करना चाहते लेकिन इसके साथ ही आपको मिड-रेंज स्मार्टफ़ोन वाले भी फीचर्स चाहिए.
और इन सबके साथ में आपको एक अच्छी कंपनी के फ़ोन का विकल्प भी चाहिए तो आपके दिमाग में एक बार जरूर Samsung Galaxy F06 5G vs Lava BOLD N1 Pro का ख्याल आया ही होगा। अब सवाल ये है कि इन दोनों में से आपके लिए सही विकल्प कौन सा होगा? यही जानने के लिए हम यहाँ इनके डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और कीमत तक की डिटेल तुलना करेंगे।
Lava Shark 5G vs Lava Bold N1 Pro: ₹10,000 से कम में Shock देने वाला Budget Phone Comparison

Lava Blaze Dragon Review: ₹8,999 में 120Hz + 50MP Camera का Combo कैसा है?
Samsung Galaxy F06 5G vs Lava BOLD N1 Pro Specifications
अगर आप ₹10,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy F06 5G और Lava BOLD N1 Pro आपके लिए अच्छे ऑप्शन हैं। इस टेबल में हमने दोनों फोन के सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और फीचर्स को आसान और कॉम्पैक्ट तरीके से दिखाया है, ताकि आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही फैसला ले सकें।”
Samsung Galaxy F06 5G | GSM / HSPA / LTE / 5G |
Lava BOLD N1 Pro | GSM / WCDMA / LTE |
Samsung Galaxy F06 5G | 167.4 x 77.4 x 8 mm, 191g, Glass front, plastic back/frame |
Lava BOLD N1 Pro | 165.8 x 77.2 x 8.35 mm, 200g, Plastic body |
Samsung Galaxy F06 5G | Dual Nano-SIM (4G+4G) |
Lava BOLD N1 Pro | Dual Nano-SIM (4G+4G) |
Samsung Galaxy F06 5G | 6.7″ PLS LCD, 800 nits, 720×1600 px, ~262 ppi, 60Hz |
Lava BOLD N1 Pro | 6.67″ HD+ LCD, 720×1600 px, ~269 ppi, 120Hz, IP54 Rating |
Samsung Galaxy F06 5G | Android 15, One UI Core 7.0 (4 major updates promised) |
Lava BOLD N1 Pro | Android 14, near-stock |
Samsung Galaxy F06 5G | MediaTek Dimensity 6300 (6nm) Octa-core (2×2.4 + 6×2.0 GHz) |
Lava BOLD N1 Pro | Unisoc T606 Octa-core |
Samsung Galaxy F06 5G | Mali-G57 MC2 |
Lava BOLD N1 Pro | Not specified |
Samsung Galaxy F06 5G | 64GB 4GB, 128GB 4GB/6GB + microSDXC |
Lava BOLD N1 Pro | 128GB + 4GB RAM (+4GB Virtual RAM), microSD up to 256GB |
Samsung Galaxy F06 5G | Dual: 50MP (wide) + 2MP (depth), LED flash |
Lava BOLD N1 Pro | Triple AI: 50MP, various AI modes |
Samsung Galaxy F06 5G | 8MP, f/2.0 |
Lava BOLD N1 Pro | 8MP, screen flash |
Samsung Galaxy F06 5G | 5000mAh, 25W fast charging |
Lava BOLD N1 Pro | 5000mAh, 10W charging (~158 mins full charge) |
Samsung Galaxy F06 5G | Side fingerprint, face unlock |
Lava BOLD N1 Pro | Side fingerprint (0.28s), face unlock (0.68s) |
Samsung Galaxy F06 5G | Wi-Fi a/b/g/n/ac, BT 5.3, USB-C 2.0, OTG, No NFC |
Lava BOLD N1 Pro | Wi-Fi b/g/n/ac, BT 5.0, USB-C, OTG, FM Radio |
Samsung Galaxy F06 5G | Fingerprint, Accelerometer, Proximity, Compass |
Lava BOLD N1 Pro | Fingerprint, Accelerometer, Proximity, Ambient Light Sensor |
Samsung Galaxy F06 5G | Loudspeaker, 3.5mm jack |
Lava BOLD N1 Pro | Loudspeaker, 3.5mm jack, FM Radio |
Samsung Galaxy F06 5G | Bahama Blue, Lit Violet |
Lava BOLD N1 Pro | Titanium Gold, Stealth Black |
Galaxy F06 5G vs BOLD N1 Pro प्रीमियम लुक, आरामदायक पकड़
तो भाई अगर इसके डिजाईन और बिल्ड क्वालिटी के बारे में बात करे तो Samsung Galaxy F06 5G का डिज़ाइन काफी प्रीमियम लगता है। इसके सामने ग्लास का पैनल है और पीछे प्लास्टिक का बैक और फ्रेम है। खास बात यह है कि इसमें रिप्पल ग्लास डिजाईन है, जो पकड़ने में आरामदायक है और फोन को थोड़ा स्टाइलिश लुक देता है। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है, जिससे फोन जल्दी और आसानी से अनलॉक हो जाता है। और IP54 रेटिंग है, जो फोन को हल्की धूल और पानी से बचाती है कुल मिलाकर यह देखने में आकर्षक है और यूज़ करने में भी आरामदायक महसूस होता है।
वहीं भाई Lava BOLD N1 Pro का डिज़ाइन थोड़ा सिंपल और टिकाऊ है। यह प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है, जो हल्का होने के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल में आरामदायक और मजबूत भी है। Bold N1 Pro में भी IP54 रेटिंग मिलती है, यह स्टाइल में थोड़ा कम प्रीमियम लग सकता है, लेकिन टिकाऊपन और इस्तेमाल में आसानी इसे बजट फ्रेंडली विकल्प बनाती है।
Lava Blaze AMOLED 2 5G Review : ₹13,499 में AMOLED Display, 6nm Processor – लेना सही रहेगा?
Display- 60Hz बनाम 120Hz कौन है बेहतर ?
Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले है, जो 800 निट्स की ब्राइटनेस के साथ किसी भी रोशनी में अच्छे से दिखाई देता है। तो ब्राइटनेस लेवल ठीक- ठाक कह सकते है। और साथ में इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक है, और वीडियो या फोटो देखते समय स्क्रीन साफ और आरामदायक लगती है।
वहीं Lava BOLD N1 Pro में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है और इसमें भाई इसमें तो 120Hz का रिफ्रेश रेट है, जो स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने को ज्यादा स्मूद और फ्लुइड बना देता है। स्क्रीन का पिक्सल डेंसिटी लगभग 269 ppi है, जिससे हर चीज देखने में तेज और नेचुरल महसूस होती है।
iQOO Neo 10 vs Infinix GT 30 Pro: 2025 में कौन सा Gaming Smartphone है Best?
कैमरा क्वालिटी में कौन है आगे?
Samsung Galaxy F06 5G में आपको रियर पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर जो सिर्फ नाम का शामिल है। इसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है, जो कम रोशनी में भी तस्वीरें बेहतर बनाता है। फ्रंट कैमरा 8MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ठीक रहता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 1080p@30/60fps सपोर्ट करता है, जिससे आप रोजमर्रा के वीडियो आराम से शूट कर सकते हैं।
वहीं भाई Lava BOLD N1 Pro में रियर पर ट्रिपल AI कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा शामिल है और अलग-अलग AI मोड्स की मदद से तस्वीरों को बेहतर बनाया जा सकता है। इसका फ्रंट कैमरा भी 8MP है और इसमें स्क्रीन फ्लैश की सुविधा दी गई है, जिससे सेल्फी कम रोशनी में भी ठीक आती है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह HD रिकॉर्डिंग, शॉर्ट वीडियो और स्लो-मोशन जैसे विकल्प देता है, जिससे कंटेंट क्रिएशन आसान और मजेदार बन जाता है।
One Plus 13s vs iQOO Neo 10 Full Comprasion: जाने कौनसा फ़ोन आपके लिए बेस्ट हैं ?
Battery- अगर दिनभर फोन चलाऊँ तो कौन सा ज्यादा टिकेगा?
तो भाई सही कहूँ तो आजकल हर किसी के लिए फोन की बैटरी सबसे बड़ा टॉपिक होता है। अच्छे कैमरा और प्रोसेसर का मज़ा तभी आता है, जब बैटरी लंबा साथ दे। इसी को देखते हुए Samsung Galaxy F06 5G और Lava BOLD N1 Pro, दोनों ही 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। इतनी बैटरी रोज़मर्रा के यूज़, सोशल मीडिया, कॉलिंग और हल्के-फुल्के गेमिंग में आसानी से एक दिन निकाल देती है।
अब बात करें चार्जिंग की, तो यहीं पर दोनों में फर्क साफ दिखता है। Galaxy F06 में 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिसकी मदद से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और आपको बार-बार चार्जर के पास बैठने की झंझट नहीं रहती। वहीं Lava BOLD N1 Pro में सिर्फ 10W चार्जिंग दी गई है, जो बेसिक तो है लेकिन थोड़ी स्लो भी लग सकती है, खासकर अगर आप जल्दी में हों।
तो साफ है कि बैटरी बैकअप दोनों का मजबूत है, लेकिन चार्जिंग स्पीड के मामले में Samsung Galaxy F06 5G आगे निकल जाता है।
Nothing Phone 3a vs 3a Pro: 5 बड़े फर्क, Specs & Price in India – कौन सा है आपके लिए Best Deal?
रैम और स्टोरेज के कितने ऑप्शन मिलते हैं?
Samsung Galaxy F06 5G अपने प्राइस सेगमेंट में ग्राहकों को अच्छे वेरियंट्स ऑफर करता है। इसमें आपको 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB तक के ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही कंपनी ने इसमें microSDXC कार्ड स्लॉट भी दिया है, जिससे आप जरूरत पड़ने पर स्टोरेज आसानी से बढ़ा सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ Lava Bold N1 Pro में आपको LPDDR4X रैम और UFS 2.0 स्टोरेज टाइप मिलता है, जो परफॉर्मेंस को स्मूद बनाता है। इसमें 4GB+128GB का बेस वेरियंट है, और खास बात यह है कि इसमें 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा स्टोरेज को 256GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है, जिससे ज्यादा फाइल्स, ऐप्स और वीडियो स्टोर करना आसान हो जाता है।
Best Phone Under 20000: खरीदने से पहले जान लो इनके फ़ीचर्स.
गेमिंग और हेवी टास्क के लिए कौनसा प्रोसेसर बेहतर रहेगा?
तो सीधी बात बोलू तो फोन चुनते वक्त सबसे अहम चीज़ होती है उसका प्रोसेसर, क्योंकि यही तय करता है कि आपका फोन रोज़मर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग को कितना स्मूद तरीके से हैंडल करेगा।
Samsung Galaxy F06 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 (6nm) चिपसेट दिया है। यह चिपसेट इस प्राइस सेगमेंट में काफी दमदार माना जाता है और बैटरी एफिशियंसी के मामले में भी अच्छा है। अगर आप Antutu स्कोर देखें तो Galaxy F06 आसानी से 4 लाख से ज्यादा स्कोर निकाल देता है, जो बताता है कि फोन गेमिंग और हेवी टास्क को भी अच्छे से संभाल सकता है।
दूसरी ओर Lava Bold N1 Pro में UNISOC T606 Octa-core चिपसेट मिलता है। यह प्रोसेसर बेसिक और मिड-लेवल यूज़र्स के लिए ठीक-ठाक है, लेकिन हैवी गेमिंग या ज्यादा डिमांडिंग ऐप्स में थोड़ा लिमिटेड लग सकता है। इसका Antutu स्कोर 2 लाख से ऊपर आता है, जो रोजमर्रा के यूज़, जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया और हल्के-फुल्के गेम्स के लिए पर्याप्त है, लेकिन Galaxy F06 जितना पावरफुल नहीं है।
तो अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें परफॉर्मेंस और स्मूदनेस दोनों हों, खासकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए, तो Samsung का Galaxy F06 5G Lava के Bold N1 Pro से आगे निकल जाता है।
Samsung Galaxy F36 5G Review: ₹15,999 में 120Hz AMOLED + Exynos 1380 + 4K Video वाला All-Rounder!
Samsung Galaxy F06 5G vs Lava BOLD N1 Pro Price in India
अगर बजट की बात करें तो Samsung Galaxy F06 5G का 4GB+128GB वेरियंट करीब ₹11,499 में उपलब्ध है। हालांकि बैंक ऑफर्स या डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे ये थोड़ा किफायती हो जाता है।
वहीं Lava Bold N1 Pro को देखें तो इसका 4GB+128GB वेरियंट सिर्फ ₹6,799 में मिल जाता है। यानी कीमत के मामले में Lava काफी किफायती ऑप्शन है। अगर आपका बजट टाइट है और आपको बेसिक यूज़ के लिए फोन चाहिए, तो Lava Bold N1 Pro पॉकेट-फ्रेंडली साबित होगा। वहीं बेहतर परफॉर्मेंस और तेज चार्जिंग जैसी सुविधाओं के लिए Galaxy F06 5G अच्छा चुनाव रहेगा।
Top 5 Best Smartphone Under ₹15000 – Gaming, Camera और Battery Lovers के लिए Best Picks
Final Verdict: Samsung Galaxy F06 5G vs Lava BOLD N1 Pro किसे खरीदे ?
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप चाहते हैं कि फोन स्मूद चले, चार्जिंग भी तेज हो और गेमिंग या हेवी टास्क में दिक्कत न आए, तो Samsung Galaxy F06 5G आपके लिए बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप सिर्फ बेसिक इस्तेमाल के लिए फोन लेना चाहते हैं—जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखना और हल्के-फुल्के ऐप्स चलाना—तो Lava Bold N1 Pro बहुत ही किफायती दाम में सही ऑप्शन है।
यानि साफ है भाई, परफॉर्मेंस और फीचर्स के लिए Samsung चुनें, और बजट-फ्रेंडली फोन चाहिए तो Lava पर नज़र डालें।
Key Differences Summary
Feature | Samsung Galaxy F06 5G | Lava BOLD N1 Pro |
---|---|---|
Network | 5G Supported | 4G Only |
Display Refresh Rate | 60Hz | 120Hz (Smoother experience) |
IP Rating | IP54 | IP54 |
Processor | Dimensity 6300 (More powerful) | Unisoc T606 (Entry-level) |
Software Updates | 4 Major Android Updates | Not specified |
Charging Speed | 25W Fast Charging | 10W (Slower) |
Weight | 191g | 200g |
FM Radio | Not specified | Yes |
NFC | No | No |
Face Unlock Time | Not stated | 0.68s (claimed) |
Virtual RAM | Not specified | 4GB Virtual RAM |
Best Phone Under 25000 में मिल रहे हैं ये 5 पावरफुल स्मार्टफोन्स – जानिए क्यों हैं खास!
FAQ’s:- Samsung Galaxy F06 5G vs Lava BOLD N1 Pro
Q1. Samsung Galaxy F06 5G और Lava Bold N1 Pro में कौन सा फोन गेमिंग के लिए बेहतर है?
Ans. Samsung Galaxy F06 5G गेमिंग और हेवी टास्क के लिए बेहतर है क्योंकि इसमें Dimensity 6300 चिपसेट और 4 लाख+ Antutu स्कोर मिलता है।
Q2. Lava Bold N1 Pro की बैटरी कितनी देर चलती है?
Ans. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो नॉर्मल यूज़ में आसानी से एक दिन निकाल देती है, लेकिन चार्जिंग सिर्फ 10W है इसलिए चार्ज होने में समय लगता है।
Q3. Samsung Galaxy F06 5G का चार्जिंग स्पीड कितना है?
Ans. इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और बार-बार चार्जिंग की झंझट कम हो जाती है।
Q4. दोनों फोन्स की कीमत में कितना फर्क है?
Ans. Samsung Galaxy F06 5G (4+128GB) करीब ₹11,499 में आता है जबकि Lava Bold N1 Pro (4+128GB) सिर्फ ₹6,799 में उपलब्ध है।
Q5. अगर बजट टाइट है तो कौन सा फोन लेना सही रहेगा?
Ans. अगर आपका बजट टाइट है और सिर्फ बेसिक इस्तेमाल के लिए फोन चाहिए, तो Lava Bold N1 Pro बेहतर रहेगा।
Disclaimer :- इस साईट पर जो जानकारी उपलब्ध है वो विभिन्न माध्यमो से उपलब्ध है, और इसमें समय के साथ कुछ बदलाव भी आ सकते है। कृपया आपसे निवेदन है, कि सही और सटीक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट और उनके द्वारा समय- समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, और उनके जो भी आधिकारिक घोषणाये होती है कृपया उसकी पालना करे।
📱 लेटेस्ट मोबाइल न्यूज़ यहाँ देखें
- Tecno Pova Slim 5G: सबसे Slim 5.95mm Smartphone 20K के अंदर – Full Specs & Price
- Apple iPhone 17 Air Launch Date & Price in India: क्या ये अब तक का सबसे पतला iPhone होगा?
- OPPO Find X8 Ultra – 4×50MP कैमरा सेटअप, 6100mAh बैटरी… क्या ये 2025 का सबसे पावरफुल 5G फोन है?
- iQOO Neo 10 vs Poco F7 Full Features comparison रिजल्ट देखकर आप भी चौंक जाएंगे!
- Moto G96 Review in Hindi:- ₹17,999 में 144Hz और 50MP Sony कैमरा के साथ कैसा है ये स्मार्टफोन?
- Realme GT 7T vs Poco X7 Pro: खरीदने से पहले जानें पूरी सच्चाई (Specs, Camera, Battery, Price)
- Sony Xperia 1 VII: SD 8 Elite के साथ ₹1.43 Lakh की कीमत पर दमदार कैमरा, Clean Display या सिर्फ महंगा सपना?