तो भाइयों आजकल मार्केट में सस्ते स्मार्टफोनो की लाइन सी लगी रहती हैं, कई कंपनिया यूजर्स की जरूरत के अनुसार स्मार्टफोन निकालती रहती हैं। तो आज हम बात करेंगे Samsung कंपनी के Samsung Galaxy M05 के बारे में. कंपनी ने इसे अपना सस्ता स्मार्टफोन कहा हैं, लेकिन भाई सस्ता हैं, तो क्या हुआ पैसे तो खर्च अपने ही होते हैं।
तो क्या वास्तव में आपको इस कीमत पर भी वैल्यू मिल रही हैं, या नहीं ? तो चलिए शुरू करते हैं इस सस्ते Galaxy M05 स्मार्टफोन की पूरी जांच–पड़ताल, और जानते हैं क्या यह वाकई पैसा वसूल डील है या सिर्फ एक और मार्केटिंग चाल?

Samsung Galaxy F36 5G Review: ₹15,999 में 120Hz AMOLED + Exynos 1380 + 4K Video वाला All-Rounder!
स्मार्टफोन की मुख्य खूबियाँ और तकनीकी जानकारी
अगर आप इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन एक नज़र में देखना चाहते हैं, तो नीचे मैंने आसान भाषा में इसकी पूरी डिटेल टेबल बना दी है। यहाँ आपको डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस तक सबकुछ साफ-साफ समझ आ जाएगा।
स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
---|---|
CPU स्पीड | 2GHz + 1.8GHz (ऑक्टा-कोर) |
चिपसेट | MediaTek Helio G85 (12nm) |
डिस्प्ले साइज | 17.13cm (पूरा) / 16.73cm (गोल किनारे) |
रेज़ोल्यूशन | 720 × 1600 (HD+) |
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी | PLS LCD, 16M कलर |
रियर कैमरा | 50MP (f/1.8) + 2MP (f/2.4), ऑटो फोकस, 10x डिजिटल ज़ूम, LED फ्लैश |
फ्रंट कैमरा | 8MP (f/2.0), फिक्स्ड फोकस |
वीडियो रिकॉर्डिंग | FHD 1080p @60fps, स्लो मोशन: 120fps (HD) |
RAM | 4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB (यूजर उपलब्ध ~47.1GB) |
एक्सपैंडेबल | MicroSD कार्ड (1TB तक) |
सिम सपोर्ट | ड्यूल नैनो-SIM (4FF) |
नेटवर्क | 2G / 3G / 4G LTE (FDD + TDD) |
ब्लूटूथ | v5.3 |
वाई-फाई | 802.11 a/b/g/n/ac (2.4GHz + 5GHz, VHT80) |
USB | Type-C (USB 2.0) |
बैटरी | 5000mAh (नॉन-रिमूवेबल) |
डाइमेंशन | 168.8 × 78.2 × 8.8 mm |
वजन | लगभग 195 ग्राम |
सेंसर | Accelerometer, Light Sensor, Proximity Sensor |
Samsung Galaxy M36 5G Full Specs Review – ₹16,499 में क्या सच में Worth है? जानिए यहाँ!
Samsung Galaxy M05 का लुक और फीलिंग कैसी है?
तो भाई Samsung ने अपने Galaxy M05 स्मार्टफोन के डिजाईन को लेकर बहुत ही अच्छा काम किया हैं। जैसे कोई प्रीमियम स्मार्टफोन हो। और जब आप पीछे कि तरफ इसका लूक देखोगे. तो आपको ग्लॉसी फिनिशिंग सा इसका डिजाईन देखने को मिलता हैं। और साथ इसमें आपको बैक पैनल प्लास्टिक बॉडी के साथ देखने को मिलता हैं। और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट ज्यादा विजिबल देखने को नहीं मिलते हैं। और इसके साथ बैक पैनल आपको पूरा फ्लैट देखने को मिलता हैं।
और जब कैमरा मॉड्यूल को देखते हैं, कोई तरह कि फ्रेम नहीं दी गयी हैं। सीधा लेंस ही दिए गए हैं। डिजाईन की बात करे तो इस कीमत पर आपको फ्लैट प्रीमियम फीलिंग के साथ देखने को मिलता हैं।
भाई, मेरी राय में इस फोन का डिज़ाइन सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि हाथ में पकड़ने में भी अच्छा लगता है। और हाँ, आप लोगों को इसका डिज़ाइन कैसा लगा, नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताना।
बजट फोन में Samsung Galaxy M05 का स्क्रीन परफॉर्मेंस
इसमें आपको 6.7 इंच का HD+ PLS LCD स्क्रीन मिलता है, जिसकी रेज़ोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। कंपनी इसे HD+ कह रही है, और सच कहूँ तो पिक्सल्स के हिसाब से यह HD से थोड़ा ऊपर है, लेकिन Full HD जैसा sharpness आप यहाँ उम्मीद न करें।
भाई, इतना कह सकता हूँ कि इस कीमत पर स्क्रीन का परफॉर्मेंस इस प्राइस पर अच्छा देखने को मिलता है। वीडियो देखना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, और हल्की गेमिंग करना — सब कुछ ठीक-ठाक चलता है। रंग थोड़े नेचुरल हैं और कंट्रास्ट भी डिसेंट है, जो कि बजट फोन के लिए अच्छा है।
बस एक चीज़ का ध्यान रखना: इस डिस्प्ले में कोई खास प्रोटेक्शन नहीं मिलता। मतलब कि अगर आप स्क्रीन पर खरोंच या गिरने से बचाना चाहते हैं, तो टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाना ज़रूरी है।
Casual यूज़र्स के लिए कैमरा कितना सही है?
Samsung के Galaxy M05 इसमे आपको ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता हैं। जिसमे 50MP का Main कैमरा और 2MP सेकंड्री कैमरा देखने को मिलता हैं, जबकि इसके फ्रंट कैमरा 8MP का लैंस मिलता हैं। तो भाई ज्यादा कैमरा से उम्मीद मत रखना क्योंकि सेंसर ही सब कुछ नहीं होता हैं। इसका प्रोसेसर भी मायने रखता हैं। मतलब काफी चीजे फोटो क्वालिटी पर इफेक्ट डालती हैं, तो ये 50MP सिर्फ नाम का दिया गया हैं, और काम उतना नही करता हैं। फिर भी ठीक-ठाक फोटो आ जाती हैं।
मेरे अनुभव के अनुसार, इस फोन का कैमरा नॉर्मल यूज़ के लिए पर्याप्त है, लेकिन अगर आप हाई-एंड फोटोग्राफी चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए नहीं है।

दिनभर इस्तेमाल के लिए Galaxy M05 बैटरी कैसी रहती है?
अच्छा भाई, अब आते हैं Samsung Galaxy M05 की बैटरी की बात पर। इसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि इस प्राइस सेगमेंट के लिए काबिले तारीफ है। रोजमर्रा के इस्तेमाल जैसे सोशल मीडिया, वीडियो, व्हाट्सएप और हल्की गेमिंग के लिए ये बैटरी पूरे दिन आराम से चल जाती है।
और हाँ, बैटरी सिर्फ बड़ी ही नहीं, बल्कि चार्जिंग की स्पीड भी काम की है। फोन में 25W Wired चार्जिंग का सपोर्ट है, जो कि 0 से 100% तक बैटरी को काफी जल्दी चार्ज कर देता है। साथ ही आपको इसमें USB Type-C पोर्ट मिलता है, जिससे चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर दोनों ही ज्यादा आसान और फास्ट हो जाते हैं।
मेरे अनुभव के हिसाब से, इस कीमत पर बैटरी बैकअप ठीक है। आप पूरे दिन फोन का इस्तेमाल कर सकते हो बिना बार-बार चार्जिंग की चिंता किए। अगर आप थोड़ी हल्की गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग कर रहे हैं, तो भी बैटरी आपको पीछे नहीं छोड़ती। कुल मिलाकर, Samsung Galaxy M05 की बैटरी एक मजबूत पॉइंट है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबा समय फोन यूज़ करते हैं।
Samsung Galaxy F56 5G Review: दमदार Specs + ₹3000 Discount, क्या ये 25K Segment का No.1 फोन बनेगा?
Samsung Galaxy M05 का प्रोसेसर कितना दमदार है?
अब बात करते हैं, इस स्मार्टफोन के मैंन फीचर्स के बारे में इसमें आपको Mediatek Helio G85 (12 nm) देखने को मिलता हैं। RAM और स्टोरेज की बात करें तो फोन में LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है। पुराने 4G फोन के समय यह चिपसेट करीब ₹15,000 वाले मोबाइल में देखने को मिलता था। लेकिन अब इतनी कीमत में आपको यह चिपसेट मिल रहा है, और भरोसा मानो, इसका परफॉर्मेंस इस प्राइस के हिसाब से काफी अच्छा है।
गेमिंग के मामले में, हल्की और मिड-लेवल गेम्स जैसे Free Fire, BGMI Lite या Asphalt 9 आसानी से चल जाते हैं। भारी गेम्स थोड़े struggle कर सकते हैं, लेकिन दिन-प्रतिदिन के इस्तेमाल में कोई दिक्कत नहीं आती।
मेरे हिसाब से इस कीमत पर Mediatek Helio G85 वाला यह फोन एक बढ़िया विकल्प है, जो बजट यूज़र्स के लिए परफेक्ट बैलेंस देता है, बाकी आप लोगो कि क्या रायनीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताना।
Samsung Galaxy M05 Price in india
तो भाई Samsung ने अपने Galaxy M05 कि कीमत 4GB + 64GB की बात करू तो ₹6,249 कीमत पर मिल रहा हैं, और बैंक ऑफर्स के साथ आपको इससे भी कम कीमत में ये स्मार्टफोन देखने को मिल जाएगा।
और हाँ भाई अलग-अलग प्लेटफार्म पर आपको इसकी अलग प्राइस दिख सकती हैं। तो खरीदने से पहले एक बार इसकी कीमत जरूर चेक कर लेना।
Samsung Galaxy M05 Pros & Cons
👍 फायदे (Pros) | 👎 नुकसान (Cons) |
---|---|
50MP का प्राइमरी कैमरा | डिस्प्ले केवल HD+ है, Full HD नहीं |
5000mAh की बड़ी बैटरी | फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का जिक्र नहीं |
Octa-Core प्रोसेसर – decent परफॉर्मेंस | प्लास्टिक बिल्ड क्वालिटी |
Android 14 आउट ऑफ द बॉक्स | कोई AMOLED डिस्प्ले नहीं |
Dedicated MicroSD स्लॉट (1TB तक) | Dual कैमरा सेटअप में सिर्फ 2MP का सेकंडरी लेंस |
One UI Core Experience (डिसेंट) | कोई IP रेटिंग नहीं (Water/dust protection) |
Dual SIM + Memory Card स्लॉट | फ्रंट कैमरा में Autofocus और Flash की कमी |
60fps @ Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग | कोई OIS सपोर्ट नहीं |
Bluetooth 5.3 & Dual Band Wi-Fi | Samsung DeX और Stereo Speaker की कमी |
3.5mm ऑडियो जैक | गेमिंग के लिए High-end performance नहीं |
Samsung Galaxy M36 5G Full Specs Review – ₹16,499 में क्या सच में Worth है? जानिए यहाँ!
Verdict:- Samsung Galaxy M05 को ख़रीदे या नहीं ख़रीदे ?
तो भाई Samsung ने अपने Galaxy M05 फ़ोन में ठीक-ठाक फीचर्स दिए हैं, इस कीमत पर आपको अच्छे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। तो अगर आपको घरेलू यूज़ के लिए या फोर अपने मम्मी-पापा जिनको स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं, तो उनके सिखने के लिए और यूज़ करने के लिए अच्छा फ़ोन साबित हो सकता हैं।
बाकी भाइयों आप लोगो की क्या राय हैं, इस पर आप अपना सुझाव कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य बताये जिससे मुझे और दूसरों को भी मदद मिल सके.
Samsung Galaxy M05 FAQs
Q1: Samsung Galaxy M05 गेमिंग के लिए अच्छा है?
Ans: भाई, हल्के और मिड-लेवल गेम्स जैसे BGMI Lite, Free Fire या Asphalt 9 के लिए यह फोन ठीक है। लेकिन अगर आप हाई-एंड गेम्स खेलना चाहते हो, तो RAM और GPU थोड़ा कम पड़ सकता है। Casual गेमिंग के लिए यह फोन आराम से काम कर लेगा।
Q2: Samsung Galaxy M05 में फिंगरप्रिंट सेंसर है?
Ans: इस फोन में साइड या रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। यहाँ सिर्फ Face Unlock और Pattern/Pin Lock जैसे बेसिक सिक्योरिटी ऑप्शन मिलते हैं।
Q3: क्या Samsung Galaxy M05 में फास्ट चार्जिंग है?
Ans: भाई, Samsung ने फास्ट चार्जिंग के लिए कोई स्पेसिफिक जानकारी नहीं दी है। फिलहाल इसमें 25W Wired चार्जिंग है, जो इस प्राइस रेंज में ठीक-ठाक बैकअप देता है।
Q4: क्या यह फोन 5G सपोर्ट करता है?
Ans: नहीं भाई, यह फोन सिर्फ 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। अगर 5G चाहिए तो आपको थोड़े महंगे वेरिएंट देखना होंगे।
Q5: Samsung Galaxy M05 और Galaxy M04 में क्या फर्क है?
Ans: M05 में बेहतर कैमरा (50MP), नया Android वर्जन और अपडेटेड डिजाइन मिलता है, जबकि M04 में पुराने स्पेसिफिकेशन थे। अगर कैमरा और नया UI चाहिए तो M05 बेहतर है।
Q6: क्या यह फोन स्टूडेंट्स और सीनियर्स के लिए ठीक है?
Ans: हाँ भाई, यह फोन बेसिक यूज़र्स, स्टूडेंट्स और सीनियर्स के लिए परफेक्ट है। सोशल मीडिया, कॉल, व्हाट्सएप और वीडियो देखने के लिए आराम से काम करता है।
Q7: Samsung Galaxy M05 की बैटरी और परफॉर्मेंस कैसी है?
Ans: इसमें 5000mAh बैटरी है और Helio G85 प्रोसेसर है। हल्का-मोडरेट यूज़ में बैटरी पूरे दिन चल जाती है। गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग moderate लेवल तक ठीक रहता है।
Q8: कैमरा क्वालिटी कैसी है?
Ans: भाई, 50MP का कैमरा सिर्फ नाम का है। दिन में डिसेंट तस्वीरें आती हैं, लेकिन लो-लाइट में थोड़ा ग्रेन या ब्लर हो सकता है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा ठीक है, लेकिन हाई-एंड फोटो उम्मीद मत रखना।
Disclaimer :- इस साईट पर जो जानकारी उपलब्ध है वो विभिन्न स्रोतों के माध्यमो से उपलब्ध है, और इसमें समय के साथ कुछ बदलाव भी आ सकते है। कृपया आपसे निवेदन है, कि सही और सटीक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट और उनके द्वारा समय- समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, और उनके जो भी आधिकारिक घोषणाये होती है कृपया उसकी पालना करे।
📱 लेटेस्ट मोबाइल न्यूज़ यहाँ देखें
- Redmagic 10 Air Review: Powerful Gaming Beast या सिर्फ Hype? जाने कब होगा इंडिया Launch!
- क्या POCO X7 Pro 2025 का Best Midrange Phone है? फुल Review & Honest Verdict.
- मत चूको! Samsung Galaxy S25 Edge अब ₹4000 सस्ता, 200MP कैमरा और Titanium लुक के साथ
- Realme P4 Launch Date Confirm! ₹20K में 144Hz OLED और Dimensity 7400… बाकी फीचर्स कर देंगे हैरान.