अनिकेत वर्मा जिनका पूरा नाम अनिकेत उमाशंकर वर्मा का जन्म 5 फरवरी 2002 को झांसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
अनिकेत दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2024 में, उन्होंने छह पारियों में 273 रन बनाए, जिसमें 32 गेंदों पर शतक और कुल 25 छक्के शामिल थे, जिससे वे टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर बने।
अनिकेत के घरेलू प्रदर्शन के आधार पर, सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में उनके आधार मूल्य ₹30 लाख में खरीदा।
अनिकेत ने 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया, जहां उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया।
अनिकेत वर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 27 मार्च 2025 को, उन्होंने मात्र 13 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें पांच विशाल छक्के शामिल थे, जिससे उनकी टीम को महत्वपूर्ण बढ़त मिली।
अनिकेत ने 30 मार्च 2025 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त पारी खेली, जहाँ SRH बाकी के बल्लेबाज विफल रहें, वहाँ उस मैदान पर उन्होंने 41 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमे उन्होंने 6 छक्के लगाए, और SRH के महतवपूर्ण पारी खेलीं।
भोपाल में अनिकेत के कोच ज्योति प्रकाश त्यागी ने उनकी प्रतिभा को निखारा, जबकि उनके चाचा अमित वर्मा ने उनके क्रिकेट करियर में महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान किया।