अश्विनी कुमार का जन्म 29 अगस्त 2001 को मोहाली, पंजाब में हुआ। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं।

प्रथम श्रेणी करियर की बात करे तो,अश्विनी कुमार ने 2 मैचों में 3 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1/26 रहा है।

अश्विनी कुमार ने 31 मार्च 2025 को मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया।

उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया, जो आईपीएल इतिहास में डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बने।

अश्विनी ने पंजाब के लिए 9 दिसंबर 2019 को रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया और 8 दिसंबर 2021 को विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया।

अश्विनी कुमार आईपीएल इतिहास में डेब्यू मैच में चार या अधिक विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज हैं और पहले भारतीय हैं।

मुंबई इंडियंस ने 2025 की मेगा नीलामी में अश्विनी कुमार को 30 लाख रुपये में खरीदा। इससे पहले वे पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।