फेमस टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्टने अपने हालिया इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा किया है।
टीवी एक्टर से अलग होने के सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें अपने पति से धोखा मिला था। चीटिंग के बावजूद उन्होंने शादी को बचाने के लिए अपने पति को माफ कर दिया फिर भी उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए। एक्ट्रेस ने दर्द बयां किया है।
बरखा बिष्ट जिन्होंने साल 2008 में एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता से शादी की थी। शादी के तीन साल बाद वह एक बेटी के माता-पिता बने और अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे थे। मगर शादी के 14 साल बाद 2022 में दोनों अलग हो गए थे।
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में 'डॉली सजा के' एक्ट्रेस ने कहा, "शादी से बाहर निकलना एक च्वॉइस है और शादी से बाहर निकलना इंद्रनील का अपना फैसला था।
उन्होंने कहा कि इंद्रनील सेनगुप्ता का नाम बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा के साथ जुड़ा था। धोखा का पता होने के बावजूद बरखा ने अपनी शादी बचाने के लिए दो साल तक मेहनत की थी।
वो आगे ये भी कहती हैं,कि में इंद्रनील को माफ कर देती और मैंने उसके बाद दो साल तक अपनी शादी को बचाने की कोशिश भी की। उनका जवाब तसल्ली देने वाला नहीं था।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "जो दिल का टूटना कहते हैं दिल दुखना, वो मैंने महसूस किया है। यह फिजिकल पेन की तरह है। यह वो अनुभव है जिससे मैं गुजरी हूं।
उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ सबसे बुरी बात यह हो सकती है कि आप उसका भरोसा तोड़ दें क्योंकि वह धोखा बर्दाश्त नहीं कर सकती।