मेहुल चोकसी गीतांजली ग्रुप का मालिक था, जो भारत और विदेश में मशहूर ज्वेलरी कंपनी थी। 2018 में घोटाला उजागर होने के बाद कंपनी बंद हो गई।
Credit: Getty images.
मेहुल चोकसी पर 13,500 करोड़ रुपये के PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप है।
मेहुल चोकसी भारत से भाग गया। घोटाला सामने आने से ठीक पहले वो फरार हो गया।
मेहुल चोकसी पिछले साल एंटीगुआ से बेल्जियम आया था। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने फरवरी 2025 में मुंबई कोर्ट में बताया था कि वो कैंसर के इलाज के लिए बेल्जियम में हैं।
मेहुल चोकसी ने गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल करके बेल्जियम की नागरिकता हासिल की है। वह कैंसर के इलाज के लिए स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा है।
मेंहुल चोकसी पर भारत में प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश करने का आरोप है। 2021 में, वह रहस्यमय तरीके से एंटीगुआ से गायब हो गया था और बाद में डोमिनिका में मिला था।
मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया था कि भारतीय एजेंटों ने उसे एंटीगुआ से अगवा कर लिया था और 23 मई 2021 को एक नाव में डोमिनिका ले गए थे।
मेहुल चोकसी की कानूनी टीम ने कहा है कि वह जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेगी और भारत में उसके प्रत्यर्पण का विरोध करेगी।